Hindi NewsIndia NewsBJP central leadership is unhappy with alliance with Owaisi fearing that B-team allegation might stick
ओवैसी से गठबंधन पर BJP केंद्रीय नेतृत्व नाराज, कहीं चिपक न जाए 'B-टीम' वाली बात

ओवैसी से गठबंधन पर BJP केंद्रीय नेतृत्व नाराज, कहीं चिपक न जाए 'B-टीम' वाली बात

संक्षेप:

भाजपा को आशंका है कि महाराष्ट्र में महायुति के बीच विवादों का असर बीएमसी समेत विभिन्न महानगर पालिकाओं में हो सकता है। इस बार सबसे ज्यादा विवाद भाजपा व उसकी सहयोगी शिवसेना के साथ ही हुआ है।

Jan 09, 2026 06:00 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र में नगर निकायों के गठन में भाजपा के एआईएमआईएम और कांग्रेस का साथ लेने पर केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य नेतृत्व को कड़ी नसीहत दी है। पार्टी को आशंका है कि इन घटनाओं का असर आगामी बीएमसी व अन्य महानगर पालिकाओं के चुनाव पर पड़ सकता है। राज्य इकाई ने भी इस मामले में सख्ती दिखाई है। चूंकि इन चुनावों में दल-बदल कानून लागू नहीं होता, ऐसे में पार्टी अब अपनी साख बचाने के लिए इसका सहारा ले रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महाराष्ट्र में दो नगर परिषदों का मामला केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचा और उस पर सख्त कार्रवाई भी की गई है। इनमें एक मामले में भाजपा ने असदुद्दीन औवेसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम से और दूसरे में कांग्रेस को साथ लिया था। केंद्र की सख्ती के बाद अकोला की अकोट नगर परिषद में भाजपा-एआईएमआईएम का गठबंधन तोड़कर इसे अंजाम देने वाले विधायक प्रकाश भरसखाले को नोटिस भी जारी किया गया है। पार्टी का कहना है कि चूंकि वह भाजपा के मूल काडर ने नहीं हैं, इसलिए यह गड़बड़ी हुई है।

भाजपा को आशंका है कि महाराष्ट्र में महायुति के बीच विवादों का असर बीएमसी समेत विभिन्न महानगर पालिकाओं में हो सकता है। इस बार सबसे ज्यादा विवाद भाजपा व उसकी सहयोगी शिवसेना के साथ ही हुआ है। हालांकि बड़े नेताओं ने सुलझा लिया। लेकिन विपक्षी दलों को मौका मिल गया। कांग्रेस व शिवसेना (यूबीटी) और मनसे भाजपा पर किसी भी हद तक जाने के आरोप लगा रहे हैं। यह प्रचार कर रहे हैं कि एआईएमआईएम भाजपा की ही बी टीम है।

कांग्रेसी पार्षद भाजपा में शामिल

एक अन्य मामले में भाजपा ने अपनी सहयोगी शिवसेना को ही हराने के लिए कांग्रेस का सहयोग लिया। अंबरनाथ नगरपालिका परिषद में शिवसेना को रोकने के लिए भाजपा ने कांग्रेस के 12 पार्षदों का समर्थन लिया। कांग्रेस ने इन पार्षदों पर कार्रवाई करते हुए उनको निलंबित किया और पूरे ब्लॉक इकाई को भंग कर दिया। हालांकि भाजपा ने इस मामले को अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस के सभी पार्षदों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। यहां पर शिवसेना को आखिर उसने रोक ही दिया। भाजपा के साथ राकांपा व कुछ निर्दलीय भी रहे।

कांग्रेस ने पार्षदों को अयोग्य ठहराने की मांग उठाई

महाराष्ट्र कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि वह अंबरनाथ के 12 पार्षदों को अयोग्य ठहराने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी, जो पार्टी के सिंबल पर चुने गए थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी प्रवक्ता सचिन सावंत ने दावा किया कि पार्षदों ने कांग्रेस के सिंबल पर चुने जाने के बाद दल-बदल करके संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन किया है। कहा कि पार्टी के सिंबल पर चुने जाने के बाद एक स्वतंत्र समूह बनाना या बाद में किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी में शामिल होना न केवल अनैतिक है, बल्कि असंवैधानिक भी है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।