बैंड बाजे से लेकर जलेबी पूड़ियों तक; 5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बीच बीजेपी ने शुरू किया जश्न; वीडियो

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है और कई राज्यों की स्थिति धीरे-धीरे साफ होने लगी है

बैंड बाजे से लेकर जलेबी पूड़ियों तक; 5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बीच बीजेपी ने शुरू किया जश्न; वीडियो

पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है और कई राज्यों की स्थिति धीरे-धीरे साफ होने लगी है। पश्चिम बंगाल और असम, दोनों राज्यों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों को देखते हुए बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। सोमवार सुबह से ही बीजेपी के मुख्यालय में चहल पहल है। पुढ़ियां और आलू दम बनकर तैयार किए जा रहे हैं, जलेबियां भी छन कर तैयार है। इतना ही नहीं बीजेपी का उत्साह इस कदर बढ़ गया है कि बैंड बाजे भी बुला लिए गए हैं।

इस बीच ताजा रुझानों में बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बंगाल में बीजेपी शतक के करीब 97 सीटों पर पहुंच गई है। वहीं टीएमसी 57सीटों पर ही है। वहीं यहां की हॉट सीट भवानीपुर में भी कांटे की टक्कर नजर आ रही है। भाजपा के सुभेंदू अधिकारी लगातार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पछाड़ते हुए बढ़त बनाए हुए हैं। असम में भी बीजेपी 78 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में असम में 126 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी की सरकार पक्की है। रिपोर्ट के मुताबिक शाम को साढ़े 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेताओं ने विधानसभा चुनाव में जीत का विश्वास जताते हुए सोमवार को कहा कि लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया है। विधानसभा की 293 सीट के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। तृणमूल लगातार चौथी बार सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाकर इतिहास रचने की उम्मीद कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि भाजपा राज्य में अगली सरकार बनाएगी। अधिकारी नंदीग्राम से फिर चुनाव जीतने की कोशिश में हैं और भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार बनाएगी।

अधिकारी ने दावा किया कि इस चुनाव में मुस्लिम मतदाता पूरी तरह तृणमूल के साथ नहीं गए और हिंदू मत भाजपा के पक्ष में एकजुट हुए हैं। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने पार्टी की प्रचंड जीत का विश्वास जताया। भट्टाचार्य ने कोलकाता में एक मतगणना केंद्र के बाहर कहा, ''राज्य की जनता ने तृणमूल कांग्रेस सरकार को पहले ही खारिज कर दिया है और कुछ घंटों में अधिकतर सीट के नतीजे इसकी पुष्टि कर देंगे कि ममता बनर्जी और लोगों के बीच की लड़ाई में जनता ने ममता बनर्जी को खारिज कर दिया है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।