अभिषेक बनर्जी पर हमले के पीछे BJP? TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने सबूत के तौर पर पेश की 3 फोटो

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

टीएमसी सांसद ने अपने एक्स अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने एक महिला को हाइलाइट करते हुए आरोप लगाया है कि अभिषेक पर हमला करने वाली महिला बीजेपी से जुड़ी हुई है। तस्वीरों में महिला कार्यकर्ता गृह मंत्री अमित शाह और बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल के साथ नजर आ रही हैं।

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी को 'घटिया' करार दिया है। टीएमसी सांसद ने अपने एक्स अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने एक महिला को हाइलाइट करते हुए आरोप लगाया है कि अभिषेक पर हमला करने वाली महिला बीजेपी से जुड़ी हुई है। तस्वीरों में महिला कार्यकर्ता गृह मंत्री अमित शाह और बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल के साथ नजर आ रही हैं।

महुआ ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘घटिया बीजेपी - झूठ बेचना फैलाना बंद करिए। आम लोग टीएमसी पर हमला नहीं कर रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ता सुष्मिता दत्ता, जिन्हें बीजेपी के टॉप नेताओं के साथ देखा गया है ऑन कैमरे अभिषेक बनर्जी पर पत्थरबाजी करते हुए पकड़ गई है। ये खुलेआम बीजेपी की गुंडागर्दी है।’

हेलमेट पहनकर खुद के सिर को बचाया

साउथ 24 परगना में अभिषेक पर बड़ी संख्या में लोगों ने अंडे, जूते तथा पत्थर फेंके। इस दौरान अभिषेक ने सिर पर क्रिकेट हेलमेट पहनकर खुद के सिर को बचाया था। इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोग मुझे मारना चाहते हैं। हमले के कई वीडियो भी सामने आए है जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हैं। कई वीडियो तो ऐसे हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि अभिषेक पर लोग खुलेआम बेखौफ हमला कर रहे हैं। इसके बाद अभिषेक को एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आपको बता दें कि अभिषेक बनर्जी चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों से मिलने गए थे।

भतीजे पर हमले के बाद आगबबूला हुईं ममता

भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आगबबूला हैं। ममता ने खुद अस्पताल जाकर अभिषेक का हाला जाना था। इसके बाद उन्होंने एक्स पर बीजेपी की कड़ी निंदा की थी। पूर्व सीएम ने लिखा कि 'शासक बने हत्यारे... भारतीय जनता पार्टी पर शर्म आती है।'

पुलिस पर सवाल उठाए

वहीं पूर्व सीएम ने संवददाताओं से बातचीत में अभिषेक पर हुए हमले को लेकर पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस को अभिषेक के दौरे की पहले से ही जानकारी थी तो ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। टीएमसी के आधिकारिक हैंडल पर हुए हमले को 'लिंचिंग' बताया गया है और बीजेपी पर राज्य में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।