90 चुनाव हार चुके, कोर्ट में भी मुंह की खानी पड़ी; राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

90 चुनाव हार चुके, कोर्ट में भी मुंह की खानी पड़ी; राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

संक्षेप:

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सीईसी ज्ञानेश कुमार भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने और लोकतंत्र की हत्या करने वालों की रक्षा कर रहे हैं। अब इन तमाम आरोपों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है।

Sep 18, 2025 03:05 pm ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के नए आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी जब-जब इन आरोपों को लेकर कोर्ट पहुंचे हैं तब-तब उन्हें मुंह की खानी पड़ी। राहुल के आरोपों पर जवाब देते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्हें कभी माफी मांगनी पड़ी को कभी कोर्ट की लताड़ खानी पड़ी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ठाकुर ने कहा, "राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगभग 90 चुनाव हार चुकी है। उनकी हताशा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने आरोपों की राजनीति को अपना आभूषण बना लिया है। गलत और निराधार आरोप लगाना राहुल गांधी की आदत बन गई है। माफी मांगना और अदालतों से फटकार खाना राहुल गांधी की दिनचर्या बन गई है।"

भाजपा के अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा कि "राहुल गांधी भारत में बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं।" ठाकुर ने राहुल गांधी पर अपना हमला तेज करते हुए कहा कि वह इस बात से निराश हैं कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस 90 चुनाव हार चुकी है और अब "निराधार और गलत आरोप" लगा रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘‘घुसपैठियों को बचाने की राजनीति’’ राहुल का एकमात्र एजेंडा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि यदि अवैध मतदाताओं को बचाने के कांग्रेस के कथित एजेंडे को अनुमति दी गई तो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के हितों को सबसे अधिक नुकसान होगा।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की राहुल गांधी द्वारा संवाददाता सम्मेलन में बार-बार आलोचना किए जाने के बाद निर्वाचन आयोग का बचाव करते हुए ठाकुर ने पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्तों एम एस गिल (जो संप्रग सरकार में मंत्री बने थे) और टी एन शेषन (जिन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था) के संबंधों का हवाला दिया और पलटवार किया।

उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता को चुनौती दी कि यदि उनके तर्कों में दम है तो वह अदालत जाएं। राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कुमार पर ‘‘वोट चोरों’’ और ‘‘लोकतंत्र की हत्या करने वालों’’ को बचाने का आरोप लगाया तथा कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थकों के वोट सुनियोजित तरीके से हटाए जा रहे थे।

राहुल गांधी के गंभीर आरोप

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास हुए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार "लोकतंत्र की हत्या करने वालों" तथा "वोट चोरों" की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार को ऐसे लोगों को संरक्षण देना बंद करना चाहिए और एक सप्ताह में निर्वाचन आयोग को कर्नाटक की सीआईडी के साथ पूरी जानकारी साझा करनी चाहिए।

कांग्रेस नेता के आरोप पर निर्वाचन आयोग की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संवाददाता सम्मेलन में कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के आलंद विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि कांग्रेस के मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास सुनियोजित तरीके से किया गया। उनके अनुसार, जिनके नाम हटाने के प्रयास हुए और जिनके नाम का इस्तेमाल कर नाम हटाने के आवेदन दिए गए, उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह "हाइड्रोजन बम" नहीं है और वह आगे आने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
राहुल के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब- वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं होता, मौका मिलता है
18 महीने में 18 चिट्ठी लिखी, पर EC मौन; वोट चोरी पर राहुल गांधी का नया हमला
Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।