शुभेंदु अधिकारी ने अपनी सीट छोड़ी, किसे दे दिया टिकट? नंदीग्राम में बड़ा दांव

लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। वहीं, मतगणना 9 अक्टूबर को होगी। दोनों ही सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट भी मैदान में हैं।

Nandigram Seat BJP Candidate
शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से लगातार दो बार जीत दर्ज की थी। (PTI Photo/Swapan Mahapatra)

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार तय कर लिया है। पार्टी ने हासीरानी रथ को उपचुनाव में टिकट देने का फैसला किया है। हालांकि, भाजपा की तरफ से रेजिनगर सीट पर भी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। खास बात है कि वह सीएम अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की मां हैं। बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद चंद्रनाथ का मर्डर हो गया था।

भाजपा की तरफ से मंगलवार को जारी सूची के अनुसार, नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव के लिए हासिरानी रथ को चुना गया है। वहीं, रेजिनगर सीट से शाखाराव सरकार को मैदान में उतारा है। अधिकारी ने भवानीपुर सीट को बरकरार रखा था, जिसके चलते नंदीग्राम में उपचुनाव हो रहे हैं। वहीं, आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर ने रेजिनगर सीट छोड़ दी थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं।

लगातार 2 बार जीत चुकी भाजपा

खास बात है कि बीते दो चुनावों से लगातार यह सी भाजपा ही जीत रही है। दोनों ही बार विजेता शुभेंदु अधिकारी रहे। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने ममता बनर्जी को हराया। इसके बाद 2026 में भी तृणमूल कांग्रेस नेता पवित्र कर को उनके सामने हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले नंदीग्राम को टीएमसी का गढ़ माना जाता था और 2007 में यहां के आंदोलन के बाद टीएमसी तेजी से उभरी थी।

बड़ी जीत का दावा

रथ मंगलवार को नामांकन दाखिल करने जा रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 1 लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल करने का दावा किया है। उनका मुकाबला टीएमसी उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से होगा। खास बात है कि सीट पर कांग्रेस, ऋताब्रत बनर्जी की अगुवाई वाले बागी गुट और लेफ्ट ने भी उम्मीदवार उतारा है। अटकलें थीं कि यहां टीएमसी कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिश में थी।

ऐसा होगा चुनाव

नंदीग्राम

भाजपा- हासिरानी रथ

कांग्रेस- मिलन प्रधान

टीएमसी- संचिता प्रधान डे

टीएमसी ऋताब्रत गुट- मोहम्मद एतेशामुल हक

लेफ्ट- शांतिगोपाल गिरि

रेजिनगर

भाजपा- शाखाराव सरकार

कांग्रेस- मोहम्मद अब्दुल्लाहिल कफी

लेफ्ट- सईद असद अली

टीएमसी- रबीउल आलम चौधरी

टीएमसी ऋताब्रत गुट- सफीउज्जमां शेख

एजेयूबी- गुलाम नबी आजाद

ममता बनर्जी के चुनाव लड़ने की थीं अटकलें

संभावनाएं जताई जा रही थीं कि इस नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी खुद ही उपचुनाव लड़ सकती हैं। इससे पहले भी वह दो मौकों पर उपचुनाव के जरिए विधानसभा पहुंचीं हैं और मुख्यमंत्री बनीं हैं। अटकलें ये भी थीं कि पार्टी वरिष्ठ नेता अखिल गिरी को उतारने पर विचार कर रही है, लेकिन अंत में पार्टी ने संचिता प्रधान डे पर भरोसा जताया है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशुभेंदु अधिकारी ने अपनी सीट छोड़ी, किसे दे दिया टिकट? नंदीग्राम में बड़ा दांव