'नाराज फूफा' वाले तंज पर भिड़े भाजपा और कांग्रेस, खरगे बोले- केवल नाकामियों को छिपाने का हथकंडा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एसआरसीस कॉलेज में दिए गए बयान में विपक्ष को नाराज फूफा कहने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह केवल नाकामियों को छिपाने का जरिया है। वहीं नितिन नवीन ने भी विपक्ष पर तंज कस दिया।

Mallikarjun Kharge
मल्लिकार्जुन खरगे बोले- शब्दों के जरिए नाकामियों को छिपा रही मोदी सरकार।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्षी दलों पर ‘नाराज फूफा’ वाला तंज कसा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल देश की तरक्की का चाहे कितना भी विरोध करें, लोगों के समर्थन से 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष की स्थिति ‘नाराज फूफा’ जैसी है।

विपक्ष नाराज फूफा की तरह

नितिन नवीन ने कहा कि हम सभी ने परिवार या समाज में ऐसे लोगों को देखा है जो हमेशा असंतुष्ट रहते हैं और आगे बढ़ने के किसी सकारात्मक रास्ते के बारे में सोच भी नहीं पाते, उस पर चलने की तो बात ही छोड़िए। इन्हीं लोगों को प्रधानमंत्री ने ‘नाराज फूफा’ कहा है। नवीन ने विपक्षी नेताओं से पूछा कि वे नाराज और परेशान क्यों हैं, जबकि भारत तरक्की कर रहा है।

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया जा रहा है और जमीनी स्तर पर नक्सलवाद को खत्म किया गया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम देख सकते हैं कि जिन नारों के दम पर विपक्षी दल लंबे समय तक सत्ता में रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पूरा किया। 25 करोड़ परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया। आरोप लगाया कि भारत के विकास या उसकी विरासत और संस्कृति की तरक्की को न सह पाना विपक्ष की पहचान बन गई है, क्योंकि वे अपने स्वार्थ और निजी प्रतिष्ठा पर ही अड़े रहते हैं।

जनता का ध्यान भटका रहे : खरगे

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉर्मस में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर कांग्रेस ने केंद्र निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री शनिवार को एसआरसीसी गए थे। यह देश के युवाओं, शिक्षा और उनके भविष्य पर बातचीत का एक मौका था। लेकिन, यह सब नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि विपक्ष को हर साल नया नाम दिया जाता है। नाम बदलते रहते हैं, लेकिन केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां नहीं बदलती हैं।

कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार के पास युवाओं के सामने पेश करने को विजन या प्रेरणादायक संदेश नहीं है। युवा बेरोजगारी, शिक्षा के गिरते स्तर सहित अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। आम आदमी पार्टी ने भी नाराज फूफा वाले बयान पर भाजपा पर निशाना साधा। वहीं, एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि लोकतंत्र में बोलने के अधिकार के साथ सुनने की क्षमता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जैसे हमारे पास बोलने की शक्ति है, वैसे ही एक मजबूत लोकतंत्र में हमारे पास सुनने की क्षमता भी होनी चाहिए।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'नाराज फूफा' वाले तंज पर भिड़े भाजपा-कांग्रेस, खरगे बोले- नाकामियां छिपा रहे