राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' में आने के लिए 25 हजार दे रही कांग्रेस, वीडियो शेयर कर BJP का दावा

लाइव हिन्दुस्तान
share

वायरल वीडियो की बातचीत में 25 हजार रुपये देने की बात कही जाती है, जिसमें यात्रा का खर्च भी शामिल बताया गया है। हालांकि, उपलब्ध बातचीत में राहुल गांधी, छात्रों की गूंज कार्यक्रम या कांग्रेस का स्पष्ट तौर पर नाम नहीं लिया गया है।

BJP alleges Congress paying influencers 25 thousands to attend Rahul Gandhi Pune event
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की तैयारी।

बीजेपी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पुणे में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का आरोप लगाया है। भाजपा का दावा है कि कांग्रेस की ओर से कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को कार्यक्रम में शामिल होने और अपने प्लेटफॉर्म पर उसका प्रचार करने के लिए 25 हजार रुपये तक देने की पेशकश की गई। राहुल गांधी का यह कार्यक्रम 22 अगस्त को पुणे के एसएसपीएमएस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होना है। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से छात्रों और परीक्षा में अनियमितताओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है। बीजेपी ने इस कथित भुगतान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे जनसमर्थन खरीदने की कोशिश बताया है।

भाजपा ने शुक्रवार को एक वीडियो भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर किया। पार्टी के मुताबिक, वीडियो में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के बीच फोन पर बातचीत सुनाई देती है। फोन करने वाला व्यक्ति अपना नाम शांतनु बताता है और इन्फ्लुएंसर को 22 तारीख को होने वाले एक कार्यक्रम में आने के लिए कहता है। बातचीत में 25 हजार रुपये देने की बात कही जाती है, जिसमें यात्रा का खर्च भी शामिल बताया गया है। हालांकि, उपलब्ध बातचीत में राहुल गांधी, छात्रों की गूंज कार्यक्रम या कांग्रेस का स्पष्ट तौर पर नाम नहीं लिया गया है। बीजेपी ने वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी के लिए सार्वजनिक समर्थन जुटाने के लिए भी पैसे का सहारा लिया जा रहा है।

वीडियो के आधार पर पेमेंट का आरोप

बीजेपी ने अपने पोस्ट में कहा कि वीडियो से पता चलता है कि राहुल गांधी के पुणे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इन्फ्लुएंसर्स को पेमेंट की पेशकश की जा रही है। पार्टी ने राहुल के नेतृत्व पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए पैसे देने की जरूरत पड़ रही है। हालांकि, शेयर किए गए वीडियो के आधार पर कांग्रेस की ओर से भुगतान किए जाने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही, वीडियो में बातचीत कर रहे लोगों की पहचान भी सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं है। ऐसे में इस दावे को बीजेपी के आरोप के तौर पर ही देखा जा रहा है।

22 अगस्त को छात्रों की गूंज

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम 22 अगस्त को शाम 4:30 बजे से रात 9:30 बजे तक आयोजित होने की जानकारी है। पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम में करीब 8,000 से 10,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। पुणे पुलिस ने आयोजन की इजाजत देते हुए कई सुरक्षा शर्तें भी तय की हैं। इनमें क्षमता से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं देना, कम से कम चार प्रवेश और निकास द्वार बनाना शामिल हैं। साथ ही, महिलाओं की जांच के लिए केवल महिला सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था होनी चाहिए। कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी व्यवस्था अनिवार्य की गई है, जबकि ड्रोन कैमरों और आसमान की ओर तेज रोशनी डालने वाले उपकरणों पर रोक रहेगी।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'छात्रों की गूंज' में शामिल होने के लिए 25 हजार दे रही कांग्रेस, BJP का दावा