'दुख तो होता है...पर अब ', फिर से गंदी हुई अजनार नदी तो बिट्टू तबाही ने बताया अगला प्लान

लाइव हिन्दुस्तान
share

अजनार नदी की अब की तस्वीर देखकर 20 साल के सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ ‘बिट्टू तबाही’ काफी दुखी हो गए हैं। महीनों की मेहनत के बाद साफ हुई, अजनार नदी के किनारे दोबारा प्लास्टिक की थैलियां और कचरा जमा हो गए हैं

bittu tabahi news
बिट्टू तबाही ने बताया अपना अगला प्लान

'दुख तो होता है पर क्या करें, अब फिर से साफ करूंगा अजनार नदी को...', बिट्टू तबाही ने ये सारी बातें हिन्दुस्तान से बात करते हुए कही। जिस अजनार नदी को बिट्टू तबाही ने आठ महीने में कड़ी मेहनत से साफ की थी फिलहाल उसे फिर से लोगों ने कचरे से पाट दिया है। नदी की अब की तस्वीर देखकर 20 साल के सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ ‘बिट्टू तबाही’ काफी दुखी हो गए हैं। महीनों की मेहनत के बाद साफ हुई, अजनार नदी के किनारे दोबारा प्लास्टिक की थैलियां और कचरा जमा हो गए हैं।

बिट्टू ने बताया अगला प्लान

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के रहने वाले बिट्टू तबाही ने हाल ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “मेरी 8 महीने की मेहनत यूं बर्बाद हो जाएगी, मैंने कभी सोचा नहीं था।”

अजनार नदी कुछ ही हफ्तों में फिर से प्लास्टिक, पॉलीथिन और कचरे से भर गई। इसके बाद उन्होंने फिर से अजनार नदी की सफाई शुरू कर दी। वहीं हिन्दुस्तान से बात करते हुए बिट्टू ने बताया कि, 'अजनार नदी को गंदगी देखकर काफी बुरा लगा। पर क्या कर सकते हैं... फिर से नदी को पूरा साफ करूंगा। सफाई मैंने शुरू भी कर दी है।' ये पूछने पर कि कैसा लगता है जब आप फिर से नदी में कचरा देखते हैं? इस सवाल के जवाब में बिट्टू तबाही ने कहा, ‘दुख काफी होता है और बुरा लगता है पर क्या कर सकते हैं।’

अब आगे क्या करोगे आप? इस सवाल के जवाब में बिट्टू ने कहा कि, 'नदी की सफाई के साथ ही साथ लोगों को जागरूक भी करूंगा। वीडियो बनाकर यहां के लोगों को जागरूक करूंगा कि नदी में कचरा ना डाले'

ग्राउंड जीरो पर पहुंची थी 'हिन्दुस्तान'

बता दें कि, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 112 किलोमीटर दूर है ब्यावरा। इस छोटे से शहर मे एक नदी बहती है, जिसका नाम अजनार है। करीब दो महीने पहले इसी शहर में रहने वाले बिट्टू तबाही देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फेमस हो गए थे। सफाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिट्टू के काम को पहचान मिली थी। अजनार को साफ करने की उनकी कहानी और वीडियो दुनिया भर में वायरल हुए थे। वहीं बीते महीने हिन्दुस्तान की टीम भी ब्यावरा पहुंची थी और अजनार नदी का हाल जाना था। इस दौरान हमें अजनार नदी बिल्कुल साफ-सुथरी दिखाई दी थी। हमने उस समय भी बिट्टू तबाही से बात की थी ।

हिन्दुस्तान से बात करते हुए बिट्टू ने उस दौरान बताया था कि, "26 जनवरी 2026 से मैंने नदी को साफ करने का काम शुरू किया था और अब जाके ये पूरा हुआ है। इसे साफ करने में करीब आठ महीनों को समय लगा। वहीं पैसों की बात करें तो ग्लव्स , डस्टबीन , जूते ये सब खरीदने में 30 से 35 हजार लगे। ये सब मैंने जेब से खर्च हुए।" प्रशासन का कितना सहयोग के सवाल पर बिट्टू ने बताया था, उन्होंने भी काफी मदद की हमारी। कुछ जीचें ऐसी थी जो हम हाथ से नहीं हटा सकते थे उसको उन्होंने जेसीबी से साफ कराया और हमे पूरा सहयोग दिया।

उस बातचीत में बिट्टू ने अपने हाथ दिखाते हुए कहा था कि, मैं झूठ बोल सकता हूं पर मेरे हाथ पर दिख रहे निशान नहीं। गंदे पानी में ज्यादा देर रहने की वजह से मेरे हाथ में इन्फेक्शन हो गया था। कभी-कभी तो मेरे पैरों के पास से सांप तक निकल जाता था। यहां तक कि मैंने अपने घरवालों को भी पहले इस काम के बारे में नहीं बताया था।' बता दें कि, उस दौरान ऐसे भी कई सवाल उठ रहे थे कि, बिट्टू ने नदी को अकेले साफ नहीं कि और बाढ़ की पानी की वजह से ये नदी ज्यादा साफ हुई।

Rajat Kumar

लेखक के बारे में

Rajat Kumar

रजत कुमार, बीते आठ सालों से पत्रकारिता कर रहा हूं। मैंने, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। अपने आठ साल के पत्रकारिता करियर में मैंने, प्रभात खबर, इंडिया टुडे और मनीकंट्रोल के डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम किया है। फिलहाल, लाइव हिंदुस्तान के साथ अपने पत्रकारिता के सफर को आगे बढ़ा रहा हूं।

आम लोगों की कहानियां लिखना और उन्हें सुनाना बेहद पंसद है। बीते आठ सालों से ऐसी कई कहानियों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश जारी है। पत्रकारिता के इस सफर में दो लोकसभा चुनाव और पांच से अधिक विधानसभा चुनाव को कवर करने का भी मौका मिला है। चुनावी रिपोर्टिंग के साथ-साथ जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की पत्रकाारिता भी जारी है। राजनीति, क्रिकेट, सिनेमा और इतिहास पसंदीदा विषय रहे हैं। इस विषयों पर लिखना- पढ़ना जारी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफिर से गंदी हुई अजनार नदी तो बिट्टू तबाही ने बताया अपना अगला प्लान