जमुई में गमछे वाला लगाए बैठा था घात? वीडियो वायरल नहीं होता तो दब गई थी बात

लाइव हिन्दुस्तान, जमुई
share

बिहार के जमुई में हुए कांड पर कार्रवाई जारी है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने पैर में गोली मारी है। सवाल है कि अगर वीडियो वायरल नहीं होता, तो मामला दब जाता और शायद कभी सामने नहीं आता।

Bihar jamui news
जमुई के वायरल वीडियो में नजर आने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने पैर में गोली मारी है।

बिहार के जमुई कांड का वीडियो वायरल नहीं होना चाहिए था, लेकिन फोन में कैद हुआ कुछ सेकंड का सबूत ही शायद न्याय का एकमात्र रास्ता बनेगा। इसकी वजह भी साफ है कि घटना दो दिन पहले हुई और सोशल मीडिया पर गुस्सा दो दिन बाद फूटा, पुलिस दो दिन बाद जागी, परिजन दो दिन बाद हरकत में आए, सियासी बयानबाजी दो दिन बाद हुई। अगर यह वीडियो सामने नहीं आता तो यह बात दब गई थी। खबरें ये भी हैं कि इस कांड का सबसे बड़ा आरोपी 'लाल गमछे' वाला अपने साथियों के साथ पहले ही घात लगाए बैठा था। हालांकि, इसे लेकर पुलिस ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है।

यह घटना 19 सितंबर की है। पुलिस अधिकारी खुद मान रहे हैं कि इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ही हरकत में आए थे। बताया जाता है कि जिस जमुई लखीसराय मार्ग पर यह घटना हुई है, वो खासा व्यस्त मार्ग है। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में यहां से कोचिंग वाले छात्र और छात्राओं का आना जाना है।

पुलिस खुद कबूल कर रही

जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल बताते हैं कि कथित घटना 19 सितंबर की शाम की है। उन्होंने सोमवार को कहा, 'कथित घटना दो दिन पुरानी है, लेकिन कल तक न तो पीड़ित लड़के और न ही लड़की ने पुलिस से कोई शिकायत की थी। आज जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब हमने दोनों पीड़ितों का पता लगाया।'

क्या पहले से घात लगाए बैठे थे अपराधी?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन आरोपियों को मड़वा गांव से गिरफ्तार किया गया है। इसमें स्थानीय लोगों के हवाले से बताया गया है कि ऐसी घटनाएं यहां सामान्य हैं और अधिकांश पीड़ित शिकायत ही दर्ज नहीं करते। खास बात है कि ऐसा ताजा मामले में भी होते रह गया। दोनों पीड़ितों ने इस घटना की सूचना घर पर नहीं दी थी।

चैनल से बातचीत में लोगों का कहना है कि जब शिकायत नहीं होती, तो अपराध करने वालों को हौसले बुलंद होते हैं और ऐसी घटना रुकने के बजाए बढ़ने लगती हैं। सवाल यह भी है कि वीडियो में लड़की के साथ बदसलूकी करते दिख रहा मुख्य आरोपी चेहरे पर गमछा बांधा हुआ है। इससे भी संकेत मिलते हैं कि शनिवार को हुई घटना को अंजाम देने से पहले ही प्लानिंग कर ली गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने पहले ही छात्र छात्रा को रोकने की प्लानिंग कर ली थी। स्थानीय लोगों के हवाले से बताया गया है कि जब दोनों पहाड़ पर गए, तब आरोपी इकट्ठा होने लगे थे। दोनों के नीचे उतरते ही उन्हें घेर लिया गया। खास बात है कि दोनों शाम करीब 7 बजे पहाड़ी से उतरे थे और करीब 20 मिनट तक छेड़खानी का शिकार होते रहे।

क्या हुई कार्रवाई

वारदात का मुख्य आरोपी नंदन यादव बताया जा रहा है। खबर है कि पुलिस मुठभेड़ में उसे पैर में गोली मारी गई है। इस लिहाज से गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 4 पर पहुंच गई है। खास बात है कि इसमें 7 से 8 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, वीडियो वायरल करने वाले को भी पकड़ लिया गया है। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट, वीडियो शेयर करने वाले सोशल मीडिया हैंडल समेत अन्य बड़े ऐक्शन भी लिए गए हैं।

साथ ही राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजमुई में गमछे वाला लगाए बैठा था घात? वीडियो वायरल नहीं होता तो दब गई थी बात