Hindi NewsIndia NewsBihar Assembly Elections RJD big claim regarding EVM Tejashwi Yadav Patna
हार के बाद RJD का EVM पर बड़ा दावा, शेख हसीना को फांसी की सजा से ढाका में हिंसा; टॉप-5 न्यूज

हार के बाद RJD का EVM पर बड़ा दावा, शेख हसीना को फांसी की सजा से ढाका में हिंसा; टॉप-5 न्यूज

संक्षेप:

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने वाली राजद ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता का कहना है कि चुनाव में मतदान से पहले ही ईवीएम में 25 हजार वोट मौजूद थे।

Nov 17, 2025 06:49 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन के नेताओं की तरफ से वोट चोरी और ईवीएम हैक जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता जगदानंद ने दावा किया है कि चुनाव से पहले ही हर ईवीएम में 25 हजार वोट पहले से ही मौजूद थे। इसके बाद भी हमारे 25 विधायक जीत गए हैं, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। वहीं, दूसरी ओर बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई गई है। इसके बाद राजधानी ढाका में हिंसा भड़क गई है। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान पर…

25000 वोट हर EVM में पहले से कैद था; फिर भी हमारे 25 जीते; राजद नेता का बड़ा दावा

बिहार चुनाव के नतीजों के बाद सोमवार को आरजेडी की पहली समीक्षा बैठक हुई। इसमें तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता और नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व सीएम रबड़ी देवी, सांसद मीसा भारती समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद बाहर आए राजद के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि हर ईवीएम में चुनाव के पहले ही 25 हजार वोट मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर…

शेख हसीना को सजा के बाद ढाका में भड़की हिंसा, ऐक्शन में यूनुस सरकार; कैसे हालात

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई गई है। इसके बाद ढाका में हिंसा भड़क उठी है। इसको लेकर यूनुस सरकार ऐक्शन में है और विभिन्न जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गौरतलब है कि बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी-बीडी) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई है। उन्हें यह सजा पिछले साल सरकार के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान घातक कार्रवाई के लिए सुनाई गई है। ट्रिब्यूनल ने उनके अलावा पूर्व गृह मंत्री असदोज्जमां खान कमाल को भी मौत की सजा सुनाई है। इन दोनों को मानवता के विरुद्ध विभिन्न अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

चीन के लिए फिर से उड़ान भरेगी एयर इंडिया, 6 साल बाद हो रही शुरुआत

भारत और चीन के बीच एक बार फिर से सीधी उड़ान शुरू होने वाली है। एयर इंडिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यक नियमों की पूर्ति और मंजूरी मिलने के बाद 1 फरवरी 2026 से यह उड़ानें शुरू हो जाएंगी। एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैम्पबेल विल्सन ने इस शुरुआत को केवल एक रूट लॉन्च नहीं बल्कि दो सबसे प्राचीन सभ्यताओं और आधुनिक आर्थिक शक्तियों के बीच का एक पुल करार दिया। पढ़ें पूरी खबर…

सऊदी अरब में बड़ा हादसा, मक्का से मदीना जा रहे 43 भारतीयों की मौत

सऊदी अरब में एक बड़े सड़क हादसे में कम से कम 43 भारतीयों समेत कुल 45 लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक यह बस मक्का से मदीना की ओर जा रही थी। बस एक टैंकर से टकराकर आग का गोला बन गई। इसमें सवार सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में मारे गए भारतीय हैदराबाद के रहने वाले थे। पढ़ें पूरी खबर…

रूस को जवाब देने को 100 राफेल लेगा यूक्रेन, मैक्रों-जेलेंस्की के बीच डील फाइनल

रूस-यूक्रेन संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों देश किसी भी हाल में समझौता करने को तैयार नहीं हैं। इसी क्रम में यूक्रेन ने फ्रांस के साथ एक अहम सैन्य करार कर लिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को ऐलान किया कि रूसी हमलों से निपटने और देश की दीर्घकालिक सैन्य क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने फ्रांस के साथ 100 राफेल लड़ाकू विमानों की प्राप्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।