Hindi NewsIndia NewsBihar Assembly Election Result BJP leader Giriraj Singh West Bengal next turn NDA TMC gave answer
यह बिहार नहीं है... चुनावी जीत से उत्साहित BJP के बंगाल वाले बयान पर TMC का जवाब

यह बिहार नहीं है... चुनावी जीत से उत्साहित BJP के बंगाल वाले बयान पर TMC का जवाब

संक्षेप: बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों से उत्साहित केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगली बारी बंगाल की है। उनके इस बयान का जवाब देते हुए टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि बंगाल बिहार नहीं है।

Fri, 14 Nov 2025 04:30 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव में आ रहे नतीजों से भारतीय जनता पार्टी और पूरा एनडीए उत्साहित नजर आ रही है। बिहार में मिली जीत से कई भाजपा नेता इतने ज्यादा उत्साहित हैं कि उन्होंने अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की सरकार को हटाने की महत्वाकांक्षा को खुलकर जाहिर करना शुरू कर दिया है। भाजपा नेताओं की इस बयानबाजी को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर भाजपा के एक पोस्ट पर पलटवार करते हुए एक बंगाली कहावत का हवाला दिया। उन्होंने लिखा, "बिहार में एनडीए भले ही आगे बढ़ रहा हो, लेकिन बंगाल में वे और भी पिछड़ जाएँगे। उन्हें याद रखना चाहिए 'कौवे के लिए पके बेल का क्या काम?'" इस कहावत के मुताबिक अनुकूल परिस्थितियों का तब कोई मतलब नहीं रह जाता, जब संबंधित व्यक्ति को उनसे लाभ न हो। इसका मतलब भाजपा की बिहार की जीत का बंगाल में सफलता से कोई संबंध नहीं है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए घोष ने कहा कि बिहार अलग है और बंगाल अलग है। दोनों राज्यों का राजनीतिक परिदृश्य भी बिल्कुल अलग है। यहां पर भाजपा बार-बार लोगों का विश्वास जीतने में नाकामयाब रही है। उन्होंने लिखा, “कुछ भाजपा नेता यह कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं कि वे अगले साल बंगाल जीतेंगे। मेरा अनुरोध सरल है, बंगाल की तुलना बिहार से न करें। बिहार में भाजपा की जीत का यहाँ कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा; बंगाल एक अलग ही धरती है। SIR या कुछ और लाओ, यह काम नहीं करेगा। आप बंगाल के खिलाफ साजिश कर सकते हैं, लेकिन ममता बनर्जी आपको जवाब देंगी।” उन्होंने जोर देकर कहा कि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस अगले साल पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी और अपना गढ़ बरकरार रखेगी।

क्या कहा था भाजपा नेताओं ने?

बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर नतीजों से उत्साहित भाजपा नेताओं ने अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी महत्वाकांक्षा जाहिर कर रहे थे। सबसे पहले भाजपा के अधिकारिक हेंडल की तरफ से एक पोस्ट किया गया उसमें लिखा गया कि अगला नंबर बंगाल का है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एएनआई से बातचीत के दौरान बंगाल में जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, "मैंने पहले दिन से ही कहा था कि हमारी लैंड स्लाइड विक्ट्री होगी, 2010 की तरह ही।" अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जीत हमारी है, बंगाल वाली दीदी अगली बारी बंगाल की है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।