NDTV के पूर्व डायरेक्टर प्रणय रॉय को बड़ी राहत, CBI ने बंद किया केस

Oct 02, 2024 06:51 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share

  • सीबीआई की एफआईआर के अनुसार, एनडीटीवी के प्रणय रॉय ने आरआरपीआर होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के लिए लिए गए ऋण को डिफॉल्ट किया। सीबीआई के मामले के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस मामले में रॉय के खिलाफ मामला दर्ज किया।

NDTV के पूर्व डायरेक्टर प्रणय रॉय को बड़ी राहत, CBI ने बंद किया केस

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को सबूतों के अभाव में एनडीटीवी के पूर्व निदेशकों और प्रमोटरों प्रणय रॉय और राधिका रॉय के खिलाफ 2017 में दर्ज मामला बंद कर दिया है। इन पर आईसीआईसीआई बैंक को जानबूझकर 48 करोड़ से अधिक का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। सीबीआई ने 2017 में रॉय, एक निजी कंपनी और अन्य के खिलाफ एक निजी बैंक को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया था। यह मामला 2009 में रॉय द्वारा आईसीआईसीआई बैंक से लिए गए 48 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण डिफॉल्ट से संबंधित है।

सीबीआई की एफआईआर के अनुसार, एनडीटीवी के प्रणय रॉय ने आरआरपीआर होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के लिए लिए गए ऋण को डिफॉल्ट किया। सीबीआई के मामले के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस मामले में रॉय के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सीबीआई ने क्वांटम सिक्योरिटीज लिमिटेड के संजय दत्त की शिकायत के आधार पर 2017 में एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि रॉय से जुड़ी कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने एनडीटीवी में 20 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए इंडिया बुल्स प्राइवेट लिमिटेड से 500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि रॉय ने सेबी या सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सूचित किए बिना ही कर्ज के लिए अपनी पूरी शेयरधारिता गिरवी रख दी थी।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।