Hindi NewsIndia NewsBig News Anmol Bishnoi sent to 11 day NIA custody after arrest
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई खोलेगा हर राज, कोर्ट ने अनमोल को 11 दिनों की NIA रिमांड पर भेजा

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई खोलेगा हर राज, कोर्ट ने अनमोल को 11 दिनों की NIA रिमांड पर भेजा

संक्षेप:

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्टेशन के बाद भारत पहुंचते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हिरासत में ले लिया। इसके कुछ घंटों बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें 11 दिनों की एनआईए रिमांड पर भेज दिया।

Nov 19, 2025 07:00 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से निर्वासन (डिपोर्टेशन) के बाद भारत पहुंचते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिरासत में ले लिया। इसके कुछ घंटों बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें 11 दिनों की एनआईए रिमांड पर भेज दिया। अनमोल बिश्नोई एनसीपी नेता और पूर्व महाराष्ट्र मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है। उस पर राजस्थान सहित कई राज्यों में उसके खिलाफ कुल 31 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य आरोपी और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को बुधवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार अनमोल को NIA ने शाम करीब 5 बजे विशेष न्यायाधीश प्रशांत कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया। NIA ने अनमोल बिश्नोई को 15 दिन की रिमांड पर लेने की मांग की थी।

गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड, अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या सहित कई बड़े अपराधों में वांछित अनमोल बिश्नोई को मंगलवार को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कर लिया गया था। वह पिछले साल नवंबर 2024 से अमेरिका में हिरासत में था। साल 2022 से फरार चल रहा अनमोल अमेरिका में रहते हुए अपने जेल में बंद भाई लॉरेंस बिश्नोई के आतंकी सिंडिकेट को संचालित कर रहा था। प्रत्यर्पण के बाद वह इस गिरोह से जुड़े मामले में गिरफ्तार होने वाला 19वां आरोपी बन गया है।

NIA ने अपने बयान में बताया कि अनमोल बिश्नोई के खिलाफ मार्च 2023 में ही चार्जशीट दाखिल की गई थी। जांच में पता चला था कि वर्ष 2020 से 2023 के बीच अनमोल ने घोषित आतंकवादी गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर देश में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।