जम्मू के कठुआ में CISF कैंप में खूनी वारदात, AK-47 से साथियों पर बरसाईं गोलियां; 4 जवानों की मौत

लाइव हिन्दुस्तान, कठुआ
Follow us on Google News
share

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सेवा-2 हाइडल पावर प्रोजेक्ट के CISF कैंप में एक दर्दनाक घटना हुई है। कैंप में तैनात CISF के एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। इस फायरिंग में चार CISF जवानों की मौत हो गई।

CISF
जम्मू के कठुआ में सीआईएसएफ कैंप में गोलीबारी

जम्मू से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कठुआ जिले में सीआईएसएफ कैंप में गोलीबारी हुई है। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई है। मृतकों में एक असिस्टेंट कमांडेंट और एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। यह घटना बसोली के माशका इलाके में सेवा पावर प्रोजेक्ट के सीआईएसएफ कैंप में हुई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवानों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद गोलियां चल गईं। घटना के बाद आरोपी सीआईएसएफ जवान अभिदेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपने साथियों पर एके-47 से फायरिंग की थी।

जानकारी के अनुसार यह घटना पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा पर तैनात CISF यूनिट के कैंप में हुई। गोली चलने के बाद चारों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन बचाने की कोशिश के बावजूद उनकी मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बाहरी हमला नहीं, बल्कि एक ही फोर्स के जवानों के बीच हुई फायरिंग का है। हालांकि विवाद की सही वजह अभी साफ नहीं हुई है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही कठुआ जिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कैंप और आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग कब शुरू हुई, कितनी गोलियां चलीं और घटना का पूरा क्रम क्या था। दूसरी ओर CISF भी अपनी तरफ से जांच कर रहा है।

बता दें कि सेवा पावर प्रोजेक्ट कठुआ के बसोली क्षेत्र के माशका इलाके में है। यहां CISF जवानों की ड्यूटी प्रोजेक्ट की सुरक्षा के लिए लगी हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और कैंप में अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मारे गए जवान- कांस्टेबल रफीक अहमद, कांस्टेबल संदीप कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे और सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह हैं।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकठुआ में CISF कैंप में खूनी वारदात, AK-47 से बरसाईं गोलियां; 4 जवानों की मौत