न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर पर ED का बड़ा ऐक्शन, थमाया 184 करोड़ रुपये का पेनल्टी नोटिस

Feb 16, 2026 07:59 pm ISTPramod Praveen पीटीआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ED ने अपनी जांच तब शुरू की जब दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने 2020 में न्यूज़क्लिक और उसके फाउंडर के खिलाफ कथित तौर पर विदेश से मिले पैसे के संबंध में केस दर्ज किया था।

न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर पर ED का बड़ा ऐक्शन, थमाया 184 करोड़ रुपये का पेनल्टी नोटिस

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार (16 फरवरी) को न्यूजक्लिक और उसके एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लेते हुए फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत 184 करोड़ रुपये का पेनल्टी नोटिस जारी किया है। ED के अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। सूत्रों ने PTI को बताया कि ED के ऑर्डर में बताया गया है कि पोर्टल की मालिक कंपनी - PPK NEWSCLICK स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड पर 120 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि पुरकायस्थ को कथित उल्लंघन के लिए 64 करोड़ रुपये का यही ऑर्डर दिया गया है।

इन दोनों को मुख्य रूप से दो मामलों में फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के नियमों का "उल्लंघन" करने और FDI फंड को गलत तरीके से दिखाने, और सर्विसेज़ और एक्सपोर्ट की गलत घोषणा करने पर यह पेनल्टी लगाई गई है। बता दें कि ED ने इस मामले में अपनी जांच तब शुरू की, जब दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने 2020 में न्यूजक्लिक और उसके फाउंडर के खिलाफ कथित तौर पर विदेश से मिले पैसे के संबंध में केस दर्ज किया था।

2021 में पुरकायस्थ के ठिकानों पर हुई थी रेड

FIR के आधार पर ED ने न्यूज़क्लिक के दफ्तर और कई दूसरी जगहों पर विदेशों से कथित तौर पर मिले पैसे के सिलसिले में तलाशी ली थी। इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने सितंबर 2021 में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में पुरकायस्थ के ठिकानों पर भी छापा मारा था और बाद में नई दिल्ली के साकेत में उनसे जुड़े एक फ़्लैट को अटैच कर लिया था।

BJP ने लगाया था गलत काम करने का आरोप

पुरकायस्थ को अक्टूबर 2023 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अनलॉफ़ुल एक्टिविटीज़ (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत एक अलग मामले में गिरफ़्तार किया था। बाद में उन्हें जुलाई 2025 में एंटीसिपेटरी बेल मिल गई थी। अब उसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने FEMA के तहत 184 करोड़ रुपये का पेनल्टी नोटिस थमाया है। BJP ने 2023 में न्यूयॉर्क टाइम्स के एक न्यूज आर्टिकल का हवाला देते हुए पोर्टल और उसके प्रमोटरों पर गलत काम करने का आरोप लगाया था।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen

प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।

अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन' रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन' है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;