अनिल अंबानी पर बड़ी कार्रवाई, एपस्टीन फाइल्स पर बिल गेट्स का बड़ा कबूलनामा: टॉप-5
प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत बड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्टों के अनुसार, ईडी ने अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान घर 'अबोड' को जब्त कर लिया है।

Top News Today: प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत बड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्टों के अनुसार, ईडी ने अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान घर 'अबोड' को जब्त कर लिया है। इस घर की अनुमानित कीमत लगभग 3,716 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इज़राइल यात्रा पर बुधवार को तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...
अनिल अंबानी पर बड़ी कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत बड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्टों के अनुसार, ईडी ने अनिल अंबानी के मुंबई स्थित घर 'अबोड' को जब्त कर लिया है। इस जब्त किए गए घर की अनुमानित कीमत 3,716 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ईडी के अनुसार, अनिल अंबानी और उनकी ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ अब तक कुल अटैचमेंट की कार्रवाई 15,700 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...
दो दिवसीय इजरायल दौरे पर तेल अवीव पहुंचे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर बुधवार को तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और गले लगाकर वेलकम किया। हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का पारंपरिक और लाल कालीन स्वागत किया गया। उनके पहुंचने पर नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि इजरायल में आपका स्वागत है, मेरे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी। पढ़ें पूरी खबर...
एपस्टीन फाइल्स पर बिल गेट्स का बड़ा कबूलनामा
दुनिया के प्रसिद्ध उद्योगपति और परोपकारी बिल गेट्स एक बार फिर जेफ्री एपस्टीन से जुड़े विवादों के कारण सुर्खियों में हैं। इस मामले में फंसे गेट्स अब माफी मांग रहे हैं। उन्होंने कबूल किया है कि उनके दो रूसी महिलाओं से अफेयर थे। हाल ही में सामने आए नए दस्तावेजों के बाद बढ़े विवाद के बीच, गेट्स ने अपनी संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के कर्मचारियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा है कि उन्होंने बड़ी गलती की है। पढ़ें पूरी खबर...
सोलर पर 126% अमेरिकी टैरिफ से भड़की कांग्रेस
कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील पूरी तरह से एकतरफा है और इसे आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका यह है कि भारत इसे रोकने की हिम्मत दिखाए, क्योंकि यह देश भर के लाखों किसानों के लिए बहुत हानिकारक होगा। एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी (कम्युनिकेशंस) जयराम रमेश ने कहा कि यह बहुत आश्चर्यजनक है कि अमेरिका ने भारत से सोलर मॉड्यूल के आयात पर 125.87 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। पढ़ें पूरी खबर....
बाप की लाश काटकर ड्रम में भरने वाले बेटे को अब होने लगा पछतावा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पैथोलॉजी लैब और शराब की दुकानें चलाने वाले कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या के मामले में प्रदेश को झकझोर देने वाले उनके इकलौते बेटे अक्षत को बुधवार को जेल भेजा जा रहा है। इससे पहले जब आशियाना पुलिस अक्षत को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी, तब मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अक्षत ने जो कहा, उससे लगा कि अब उसे अपने किए पर पछतावा हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
लेखक के बारे में
Devendra Kasyapदेवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें


