भिवंडी में भीषण हादसा, चार मंजिला इमारत ढही; 8 लोगों की मलबे में दबकर मौत

लाइव हिन्दुस्तान, भिवंडी
Follow us on Google News
share

भिवंडी में कोहिनूर अपार्टमेंट का चार मंजिला हिस्सा ढहा, कई मजदूर मलबे में फंसे। NDRF ने मलबे से अब तक 8 लोगों के शव निकाले हैं। जर्जर इमारत पर मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा, रेस्क्यू जारी। ताजा अपडेट पढ़ें।

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पावरलूम नगरी भिवंडी में बालाजी नगर क्षेत्र स्थित कोहिनूर बिल्डिंग का एक हिस्सा बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे ढह गया। भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका के अग्निशमन अधिकारी विजय जाधव ने बताया कि मलबे से 8 शव निकाले गए हैं, जबकि एक लड़के को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खतरनाक घोषित थी इमारत

भिवंडी के नारपोली स्थित भंडारी कंपाउंड के गंगाराम वाड़ी इलाके में कोहिनूर अपार्टमेंट (B-विंग) की चार मंजिला इमारत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। भिवंडी निजामपुर शहर नगर निगम (BNCMC) ने इस इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था।

राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ (NDRF) और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर हैं। हादसे वाली जगह का दौरा करने पहुंचे स्थानीय बीजेपी विधायक महेश चौघुले ने बताया कि यह इमारत काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थी, जिसके चलते नगर निगम ने इसे खतरनाक घोषित किया था।

‘सी-कैटेगरी’ में थी बिल्डिंग

भिवंडी नगर निगम ने इसे ‘सी-कैटेगरी’ यानी अत्यंत जर्जर और खतरनाक में रख दिया था। साथ ही कई नोटिस जारी कर ज्यादातर निवासियों को खाली करवा लिया गया था। हालांकि, ग्राउंड फ्लोर पर मरम्मत का काम चल रहा था।

रिपोर्टों के अनुसार मरम्मत के दौरान कुछ पिलर तोड़े गए थे, जिससे बिल्डिंग की नींव और कमजोर हो गई और इमारत का हिस्सा गिर गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे के समय 5 से 9 मजदूर अंदर मौजूद थे। कुछ लोग सामान निकालने भी गए थे। सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।

रात में चल रहा था मरम्मत का काम

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय इमारत में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबे में दबे लोग वे मजदूर हैं जो रात के समय इमारत के अंदर काम कर रहे थे। इमारत का हिस्सा अचानक ढहने से वे मलबे के नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद भिवंडी फायर ब्रिगेड के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। एनडीआरएफ की टीमें भी रेस्क्यू अभियान में शामिल हो गई हैं और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए भारी मशीनों से मलबा हटाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस, भिवंडी नगर निगम, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबा हटाने के लिए पोक्लेन मशीनों और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इस बीच NDRF की टीमों ने भिवंडी में गिरी इमारत के मलबे से एक महिला को सुरक्षित रूप से जिंदा बचाया। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में दो लोगों के सुरक्षित निकाले जाने का भी जिक्र है। अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। बचाव कार्य जारी है और जब तक पूरा मलबा नहीं हटाया जाता, अभियान जारी रहेगा।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभिवंडी में भीषण हादसा, चार मंजिला इमारत ढही; 8 लोगों की मलबे में दबकर मौत