नितिन नबीन को लेकर BJP की नेताओं को नसीहत, मादुरो के बेटे पर ट्रंप की निगाहें; टॉप-5 न्यूज

Jan 04, 2026 06:54 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

संगठन में नए बदलावों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने संगठन की कार्यशैली में कड़े अनुशासन का संदेश दिया है। पार्टी की तरफ से यह साफ किया गया है कि संगठन में पद ही सर्वोपरि है। ऐसे में अगर कोई नेता नए कार्यवाहक अध्यक्ष से मिलेगा, तो उन्हें अध्यक्ष जी कहकर ही संबोधित करेगा।

नितिन नबीन को लेकर BJP की नेताओं को नसीहत, मादुरो के बेटे पर ट्रंप की निगाहें; टॉप-5 न्यूज

भाजपा में संगठन के स्तर पर हुए नए बदलाव के बाद पार्टी के भीतर कार्यशैली को लेकर कड़े अनुशासन का संदेश दिया जा रहा है। पार्टी की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि संगठन में पद की सर्वोपरि है, ऐसे में अगर कोई वरिष्ठ नेता भी कार्यवाहक अध्यक्ष से बात करता है, तो उनका नाम नहीं ले सकता। वहीं, दूसरी तरफ मादुरो को उनके घर से उठाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निगाहें अब उनके बेटे के ऊपर हैं।

देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ...

नितिन नबीन अब माननीय अध्यक्ष,सीधा नाम लेकर न बुलाएं; BJP के बड़े नेताओं को नसीहत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांगठनिक ढांचे में हाल ही में हुए बदलावों के बाद पार्टी के भीतर एक नई कार्यशैली और कड़े अनुशासन का संदेश दिया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर जहां नए कार्यकारी अध्यक्ष के पद की गरिमा को लेकर कड़े निर्देश जारी हुए हैं, वहीं उत्तर प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्ष ने पदभार संभालते ही बागी और गुटबाज तेवर रखने वालों को आईना दिखाना शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

मादुरो के बेटे पर भी टेढ़ी डोनाल्ड ट्रंप की निगाहें? प्रिंस के ऊपर क्या हैं आरोप

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका ने गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अमेरिका काफी समय से माइग्रेशन और ड्रग तस्करी को लेकर मादुरो के पीछे पड़ा था। माना जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन की निगाहें मादुरो के बेटे पर भी टेढ़ी हैं। आखिर कौन है मादुरो का बेटा और क्या है उसका नाम? इसके अलावा यह भी जानेंगे कि आखिर अमेरिका मादुरो के बेटे से इतना ज्यादा खफा क्यों हैं। पढ़ें पूरी खबर…

वेनेजुएला में अमेरिकी ऐक्शन से घबराया तानाशाह किम जोंग? दिखा दी सैन्य शक्ति

अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमला करने और उस देश को राष्ट्रपति को उठा कर ले आने के बाद उसके विरोधी देशों में एक डर का माहौल है। ईरान, उत्तर कोरिया और लैटिन अमेरिका के कई देश, जो खुले तौर पर अमेरिका का विरोध करते नजर आते हैं, उन्होंने ट्रंप की इस हरकत की कड़ी निंदा की है। यूएस के वेनेजुएला पर किए हमले के एक दिन बाद ही उत्तर कोरिया ने एक ताकतवर मिसाइल का परीक्षण किया। कई विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर कोरिया इसके जरिए यह दिखाना चाहता था कि वह वेनेजुएला नहीं है। इस तरह की स्थिति में वह एक ताकतवर जवाब देने के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर…

वेनेजुएला में अमेरिका की 'कानून तोड़ हरकत', भारतीय नेताओं ने क्या कहा?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने एक संप्रभु देश के ऊपर न केवल हमला किया, बल्कि वहां के तथाकथित निर्वाचित राष्ट्रपति को उठाकर अपने देश भी ले आए। मादुरो के ऊपर भले ही तानाशाही और देश को बर्बाद करने के आरोप हों, लेकिन किसी देश के राष्ट्रपति को इस तरह से उठाकर ले आना अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन है। ट्रंप के समर्थक माने-जाने वाले कई वैश्विक नेताओं ने ट्रंप के इस कदम की तारीफ की। पढ़ें पूरी खबर…

हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, पावर बैंक के इस्तेमाल पर आया नया नियम

अगर आप भी फ्लाइट से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, भारत ने फ्लाइट में पावर बैंक और लिथियम बैटरी वाली डिवाइसेस को लेकर कड़े नियम लागू किए हैं। डीजीसीए ने फ्लाइट के दौरान फोन या अन्य चीजों को चार्ज करने वाले पावर बैंक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। दुनियाभर में पावर बैंक से आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसके बाद यह कड़ा कदम उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsBharatiya Janata Party has advised senior leaders regarding the name of acting president Nitin Nabin
;;;