मुस्लिम थे भगवान राम, ममता बनर्जी के विधायक के बिगड़े बोल; भड़क उठी भाजपा

Dec 18, 2025 10:10 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share Share
Follow Us on

ममता बनर्जी की पार्टी के विधायक मदन मित्रा ने भगवान राम को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की है। सोशल मीडिया पर उनके भाषण की एक क्लिप वायरल हो रही है। इसमें टीएमसी विधायक दावा कर रहे हैं कि भगवान राम मुस्लिम थे। उनके इस बयान पर भाजपा भड़क उठी है।

मुस्लिम थे भगवान राम, ममता बनर्जी के विधायक के बिगड़े बोल; भड़क उठी भाजपा

ममता बनर्जी की पार्टी के विधायक मदन मित्रा ने भगवान राम को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की है। सोशल मीडिया पर उनके भाषण की एक क्लिप वायरल हो रही है। इसमें टीएमसी विधायक दावा कर रहे हैं कि भगवान राम मुस्लिम थे। उनके इस बयान पर भाजपा भड़क उठी है। पश्चिम बंगाल भाजपा ने एक्स पर मदन मित्रा के भाषण की क्लिप शेयर करते हुए इसे हिंदू भावनाओं का अपमान बताया है।

बंगाली में दिए गए भाषण में, मित्रा ने एक हिन्दू श्लोक का पाठ करके शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भाजपा की हिन्दू धर्म की व्याख्या पर हमला किया। उन्होंने कहाकि उनकी टिप्पणियां धर्म को निशाना बनाने के बजाए भाजपा नेतृत्व की हिन्दू धर्म की समझ पर सवाल उठाने के लिए थीं। भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने मित्रा की टिप्पणियों की निंदा की। उन्होंने कहाकि टीएमसी विधायक मदन मित्रा का यह अति विवादित दावा कि भगवान श्री राम मुस्लिम थे, हिंदू नहीं, हिंदू धर्म का जानबूझकर अपमान है। यही टीएमसी का पतन है। हिंदू विश्वास पर रोजाना हमले।

एक तथाकथित व्यक्तिगत बातचीत को याद करते हुए कमरहाटी के विधायक ने कहाकि उन्होंने एक बार दिल्ली में एक वरिष्ठ बीजेपी नेता को चुनौती दी थी कि वह साबित करें कि भगवान राम हिंदू हैं। मदन मित्रा के मुताबिक ‘मैंने उनसे कहा, मुझे यह साबित करो कि राम हिंदू हैं। मुझे बताओ कि राम का उपनाम क्या है। उन्होंने कहाकि वहां मौजूद कोई भी उनके सवाल का जवाब नहीं दे सका। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेता, जिसमें सुवेंदु अधिकारी भी शामिल हैं, जवाब देने में विफल रहे।

मित्रा ने आगे आरोप लगाया कि एक हिंदू साधु ने बाद में उन्हें बताया कि भगवान राम का उपनाम ‘रामजेठमलानी’ था। मित्रा ने कहा कि कौन सा हिंदू इसे मान लेगा? क्या वे ऐसे लोगों पर विश्वास करेंगे और जाकर पूजा करेंगे? उन्होंने यह कहकर कहाकि उनके टिप्पणियां बीजेपी की हिंदू धर्म के प्रति सतही समझ का मजाक उड़ाने के लिए थीं। मित्रा ने यह भी कहाकि उन्हें राजनीतिक परिणामों से डर नहीं है। उन्होंने कहाकि मैं यह कह रहा हूं, मैं मदन मित्रा हूं। आप इसे पूरे भारत में फैला सकते हैं। बीजेपी क्या करेगी? क्या वे मुझे पीटेंगे?

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;