ये हिंदुत्व की जीत है, भवानीपुर में ममता बनर्जी को हरा बोले शुभेंदु अधिकारी
भवानीपुर विधानसभा सीट से लड़ रहीं ममता को भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर, दोनों सीटों से चुनाव लड़ रहे थे। पिछली बार भी नंदीग्राम सीट से शुभेंदु ने ममता को पटखनी दी थी।

Mamata Banerjee Lost from Bhabanipur: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना चुनाव हार गई हैं। भवानीपुर विधानसभा सीट से लड़ रहीं ममता को भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर, दोनों सीटों से चुनाव लड़ रहे थे। पिछले 2021 विधानसभा चुनाव में भी शुभेंदु ने नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को पटखनी दी थी। इस बार शुभेंदु ने 15,114 वोटों से ममता बनर्जी को पराजित कर दिया। भवानीपुर में जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने इसे हिंदुत्व की जीत बताया है।
मीडिया को संबोधित करते हुए शुभेंदु ने कहा, ''ममता को हाराना बहुत जरूरी था। पिछली बार नंदीग्राम में हराया और इस बार भवानीपुर में हराया। उन्हें खुलकर मुसलमानों ने वोट दिया। मुझे हिंदू-सिख आदि ने वोट देकर विजयी बनाया। यह जीत हिंदुत्व की जीत है, पीएम मोदी की जीत है। बंगाल के लोगों की जीत है।'' भवानीपुर के अलावा, शुभेंदु को अपने गढ़ नंदीग्राम में भी जीत मिली है। यहां उन्होंने पवित्र कर को साढ़े 9 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया। टीएमसी ने ऐन वक्त पहले शुभेंदु के करीबी रहे पवित्र को मैदान में उतारा था।
भवानीपुर में वोटिंग के दौरान कभी ममता बनर्जी आगे रह रही थीं, तो कभी शुभेंदु अधिकारी को बढ़त हासिल हो रही थी। लेकिन 16वें दौर की काउंटिंग में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। शुभेंदु अधिकारी ने 53,932 वोट हासिल किए और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से थोड़ा आगे निकल गए। इससे पहले, बनर्जी ने 14वें दौर के अंत तक 3,830 वोटों के बड़े अंतर को सफलतापूर्वक कम कर लिया था, लेकिन फिर भाजपा एक बार फिर बढ़त बनाने में कामयाब रही। भवानीपुर मतगणना केंद्र पर तनाव साफ महसूस किया जा सकता था। जब मुख्यमंत्री वहां से बाहर निकलीं, तो वहां भाजपा समर्थकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और 'घोटालेबाज ममता, दूर हटो' के नारे लगाए।
बनर्जी ने वोटों की गिनती की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का आरोप लगाया और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "क्या आपको लगता है कि यह जीत है? यह एक अनैतिक जीत है। 100 से ज्यादा सीटें लूट ली गई हैं। चुनाव आयोग तो भाजपा का आयोग है।" यह दावा करते हुए कि जनादेश के साथ 'छेड़छाड़' की गई है, उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के एक काउंटिंग एजेंट को जबरदस्ती बाहर निकाल दिया गया और उन्हें सेंटर के अंदर धक्का दिया गया और बुरा-भला कहा गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


