लड़की ने BF को घर बुलाया, आंखों पर पट्टी बांधकर कुर्सी पर बैठाया और जिंदा जला दिया
दोनों की उम्र करीब 27 साल थी और वे एक ही टेलीकॉम स्टोर में काम करते थे। दोनों पिछले एक साल से रिश्ते में थे, लेकिन हाल के दिनों में युवती को लगने लगा था कि उसका बॉयफ्रेंड उसे नजरअंदाज कर रहा है और शादी से बच रहा है।

बेंगलुरु से बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने ही बॉयफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाया, उसे आंखों पर पट्टी बांधकर कुर्सी से बांध दिया और फिर जिंदा जला दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और रिश्तों में बढ़ती हिंसा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की उम्र करीब 27 साल थी और वे एक ही टेलीकॉम स्टोर में काम करते थे। दोनों पिछले एक साल से रिश्ते में थे, लेकिन हाल के दिनों में युवती को लगने लगा था कि उसका बॉयफ्रेंड उसे नजरअंदाज कर रहा है और शादी से बच रहा है। इसी बात से नाराज होकर उसने इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई।
विदेशी स्टाइल में प्रपोज करने का वादा
घटना वाले दिन महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को घर बुलाया, जब घर पर कोई और मौजूद नहीं था। पहले दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, फिर उसने युवक की आंखों पर पट्टी बांध दी और उसे कुर्सी से बांधना शुरू किया। जब युवक ने विरोध किया तो महिला ने कहा कि वह उसे विदेशों में चल रहे ट्रेंड की फॉलो करते हुए सरप्राइज प्रपोजल देने वाली है। इसके बाद उसने पहले से लाया गया ज्वलनशील पदार्थ उस पर डाल दिया और आग लगा दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने इस पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड भी किया और युवक को जलते हुए देखती रही। कुछ समय बाद लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या की वजह प्रेम संबंधों में तनाव और उपेक्षा की भावना थी। इंटरनेट यूजर्स भी इस घटना के बारे में खूब चर्चा रहे हैं और ढेर सार कमेंट्स आए हैं।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ें

