Hindi NewsIndia NewsBengaluru teacher caught in online scam and lost more than 2 crore
फर्जी रोमांस में सड़क पर आ गईं, कैसे बेंगलुरु की महिला ने साथी की चाह में करोड़ों गंवा दिए

फर्जी रोमांस में सड़क पर आ गईं, कैसे बेंगलुरु की महिला ने साथी की चाह में करोड़ों गंवा दिए

संक्षेप:

आहान कुमार नाम की प्रोफाइल ने शिक्षिका को कंपनी की आईडी भी भेजी थी, लेकिन उसपर फोटो नहीं था। कुछ दिनों की बात में ही दोनों दोस्त हो गए और कुमार ने शिक्षिका से शादी का वादा कर दिया था। वह उन्हें अपनी पत्नी भी बताने लगा था।

Oct 06, 2025 09:03 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पति की मौत के बाद साथी की चाह ने एक महिला को करोड़ों की चपत लगवा दी। मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है, जहां एक अधेड़ महिला ऑनलाइन जालसाज के चंगुल में फंस गई और झूठे रोमांस ने उन्हें सड़क पर ला दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गंवाया हुआ रुपया वापस हासिल करने की कोशिशें जारी हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 59 साल की स्कूल टीचर के पति का निधन हो चुका था। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि इसके बाद दोबारा शादी करने का फैसला किया, क्योंकि उनका बेटा अलग रहता है। साल 2019 में मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अकाउंट बनाया। दिसंबर 2019 में अहान कुमार नाम की प्रोफाइल ने उनसे संपर्क किया और बातचीत होने लगी।

कुमार ने खुद को भारतीय मूल का बताया, जो अमेरिका के अटलांटा में रहता है। उसने दावा किया था कि वह इजरायल की एक तेल कंपनी में ड्रिलिंग इंजीनियर है और ब्लैक सी में तैनात है। खास बात है कि प्रोफाइल ने शिक्षिका को कंपनी की आईडी भी भेजी थी, लेकिन उसपर फोटो नहीं था। कुछ दिनों की बात में ही दोनों दोस्त हो गए और कुमार ने शिक्षिका से शादी का वादा कर दिया था। वह उन्हें अपनी पत्नी भी बताने लगा था।

वह उन्हें फोन करता और भारत आकर शादी करने का वादा करता। जनवरी 2020 में कुमार ने महिला से आर्थिक मदद मांगी और यह तक कह दिया कि उसके पास खाना खरीदने के भी पैसे नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उसने कहा था कि प्रोजेक्ट पूरा होने पर उसे भुगतान किया जाएगा। बातचीत के दौरान भरोसा करने लगी शिक्षिका ने मदद के लिए तैयार हो गई। इसके बाद माधवी नाम की महिला के खाते में पैसे डलवाए गए।

वॉट्सऐप पर कॉल के जरिए वह बार-बार परेशानी बताकर महिला से पैसे ऐंठता रहा। महिला ने पुलिस को बताया, 'मैं उसपर पूरा भरोसा कर रही थी। मैंने उसकी मांगें मान ली और जितना पैसा दे सकती थी दे दिया।' कुल मिलाकर महिला ने उसे दो बैंक खातों के जरिए 2.3 करोड़ रुपये दिए। बाद में जब उन्हें शक हुआ, तो उन्होंने कुमार नाम के शख्स से पैसे वापस मांगे। बीते साल नवंबर में उसने 3.5 लाख रुपये और मांगे।

इसपर महिला ने इनकार कर दिया और बताया कि उनकी पूरी सेविंग्स खत्म हो गई हैं और लोगों से उधार भी ले चुकी हैं। इसके बाद उसने महिला से दूरी बनाना शुरू कर दी थी। अंत में महिला ने पुलिस का सहारा लिया।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।