Hindi NewsIndia NewsBengaluru Men posing as RBI officials intercept ATM cash van flee with Rs 7 crore
बेंगलुरु में देशी Money Heist! RBI अधिकारी बनकर ATM कैश वैन रोकी, फिर 7 करोड़ रुपए लेकर फरार

बेंगलुरु में देशी Money Heist! RBI अधिकारी बनकर ATM कैश वैन रोकी, फिर 7 करोड़ रुपए लेकर फरार

संक्षेप:

गाड़ी का मार्ग पता लगाने तथा इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Nov 20, 2025 03:41 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देश के प्रमुख IT हब, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से बुधवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ अज्ञात लोगों ने खुद को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का अधिकारी बताकर एटीएम नकदी वैन को रोका और करीब 7 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। ऐसा माना जा रहा है कि यह शहर में संभवत: इस तरह की पहली घटना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के मुताबिक जे.पी. नगर में स्थित बैंक शाखा से नकदी लेकर जा रही वैन से लूटपाट अशोक स्तंभ के पास हुई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि भारत सरकार की स्टिकर लगी एक कार में सवार होकर कुछ लोग आए और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने की बात कहते हुए बड़ी मात्रा में कैश ले जा रहे वाहन को रोक लिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद संदिग्धों ने नकदी लेकर वैन के कर्मचारियों को जबरन अपनी कार में बिठा लिया। अधिकारी ने बताया कि वे कथित तौर पर डेयरी सर्कल की ओर गए, जहां उन्होंने कर्मचारियों को उतार दिया और लगभग 7 करोड़ रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि वाहन के मार्ग पता लगाने और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:ड्रग की लत ने बनाया लुटेरा, वेब सीरीज देखकर की लूट; 1 नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में सीएमएस इनो सिस्टम लिमिटेड के शाखा प्रबंधक की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने यह आश्वासन भी दिया कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।