Hindi NewsIndia NewsBengaluru medical college girl Humiliated over leave dental student ends life
'इस चेहरे के साथ डॉक्टर कैसे बनोगी? कपड़े तो देखो', मजाक उड़ाने पर मेडिकल छात्रा ने लगाई फांसी

'इस चेहरे के साथ डॉक्टर कैसे बनोगी? कपड़े तो देखो', मजाक उड़ाने पर मेडिकल छात्रा ने लगाई फांसी

संक्षेप:

कॉलेज प्रशासन ने 6 लेक्चरर्स को सस्पेंड कर दिया है और जांच जारी है। बेंगलुरु स्थित डेंटल कॉलेज की ओर से कहा गया कि नोटिस जारी होने तक निलंबन प्रभावी रहेगा। निलंबित फैकल्टी सदस्यों में सीनियर लेक्चरर भी शामिल हैं।

Jan 13, 2026 12:02 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बेंगलुरु के एक डेंटल कॉलेज में पढ़ने वाली 23 वर्षीय छात्रा यशस्विनी ने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अनुसार, वह पिछले एक साल से कॉलेज के कुछ लेक्चरर्स की ओर से लगातार मानसिक उत्पीड़न का शिकार थी। मां परिमला ने शिकायत में आरोप लगाया कि टीचर्स ने यशस्विनी के सांवले रंग पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जैसे कि इस चेहरे के साथ डॉक्टर कैसे बनोगी? उसके कपड़ों और ड्रेसिंग स्टाइल का भी मजाक उड़ाया। आंखों के दर्द के कारण एक दिन छुट्टी लेने पर अगले दिन छात्रों के सामने उसे अपमानित किया गया, जिसमें आंखों की दवा पर व्यंग्यात्मक सवाल किए गए और सेमिनार में भाग न लेने पर सार्वजनिक रूप से नीचा दिखाया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:इंसानी मांस खाने के लिए श्मशान में रहने वाले आदमी को मार डाला! बंगाल में सनसनी

यशस्विनी ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग में थर्ड ईयर की छात्रा थी और डॉक्टर बनने का सपना देखती थी। परिवार का दावा है कि उत्पीड़न के कारण उसे रेडियोलॉजी केस नहीं दिए गए। सेमिनार में कम अंक मिले और लगातार अपमान से वह मानसिक रूप से टूट गई। उसने सुसाइड नोट में खुद को जिम्मेदार बताया, लेकिन मां का कहना है कि यह दबाव में लिखा गया। घटना के बाद कॉलेज में छात्रों ने मोर्चरी के बाहर 'जस्टिस फॉर यशस्विनी' के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने इसके पीछे के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

6 लेक्चरर्स को किया गया निलंबित

पुलिस ने मां की शिकायत पर 6 फैकल्टी सदस्यों (डॉ. अनमोल, डॉ. अल्बा, डॉ. शबाना, डॉ. फाइका, डॉ. सिंधु और डॉ. सुष्मिनी) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (BNS धारा 108) का मामला दर्ज किया है। कॉलेज प्रशासन ने इन छह लेक्चरर्स को निलंबित कर दिया है और जांच जारी है। बेंगलुरु स्थित डेंटल कॉलेज की ओर से कहा गया कि इस मामले की जांच जारी रहेगी और नोटिस जारी होने तक निलंबन प्रभावी रहेगा। निलंबित फैकल्टी सदस्यों में सीनियर लेक्चरर शामिल हैं, जो सभी ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग से हैं। प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।