Hindi NewsIndia Newsbengaluru man was killed by his elder brother inside car body was thrown into lake
छोटा भाई चोर था, माता-पिता को भी मारता; बड़े ने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या

छोटा भाई चोर था, माता-पिता को भी मारता; बड़े ने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या

संक्षेप:

24 वर्षीय धनराज अपने माता-पिता के साथ कलबुर्गी में रहता था। वह चोरी, शराबखोरी और झगड़ों में शामिल रहता था। वह अक्सर अपने माता-पिता पर हाथ उठाता और जब बड़ा भाई टोकता तो उस पर भी हमला कर देता था।

Nov 22, 2025 09:09 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बेंगलुरु में 24 वर्षीय युवक की उसके बड़े भाई और दो दोस्तों ने मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को एक झील में फेंक दिया गया। मृतक का नाम धनराज था। वह हिंसक स्वभाव का था और कई आपराधिक मामलों में शामिल था। उसका बड़ा भाई शिवराज 28 साल का है। वह उसकी हरकतों से तंग आ चुका था और अब और बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। शिवराज कैब ड्राइवर है और इसी से अपनी आजीविका चलाता है। पुलिस के अनुसार, उसने अपने दोस्तों संदीप और प्रशांत के साथ मिलकर धनराज के मर्डर का प्लान बनाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:एयर शो के वीडियो सर्च कर रहे थे पिता, तभी मिली विंग कमांडर बेटे के मौत की खबर

धनराज अपने माता-पिता के साथ कलबुर्गी में रहता था। वह चोरी, शराबखोरी और झगड़ों में शामिल रहता था। वह अक्सर अपने माता-पिता पर हाथ उठाता और जब बड़ा भाई टोकता तो उस पर भी हमला कर देता था। पड़ोसियों की भी धनराज से लगातार शिकायतें रहती थीं। वह मोबाइल फोन और पशुओं की चोरी भी करता था। घर में लगातार उत्पीड़न से तंग आकर शिवराज ने अपने भाई को खत्म करने का फैसला किया।

नौकरी दिलाने के बहाने बेंगलुरु बुलाया

रिपोर्ट के मुताबिक, 2 नवंबर को शिवराज ने धनराज को नौकरी दिलाने के बहाने बेंगलुरु बुलाया। तीनों आरोपी उसे बन्नेरघट्टा-नाइस रोड से कार में लेकर आए। धनराज आगे की सीट पर बैठा था और मोबाइल में व्यस्त था। तभी पीछे बैठे संदीप और प्रशांत ने उसे पकड़ लिया और शिवराज ने तलवार से उसकी गर्दन पर वार करके हत्या कर दी। इसके बाद शव को बन्नेरघट्टा-कग्गलिपुरा रोड किनारे फेंक दिया गया। कार का फ्लोर मैट और हत्या में इस्तेमाल तलवार को इलेक्ट्रॉनिक सिटी-नाइस रोड के पास फेंक दिया गया।

CCTV फुटेज से खुल गया पूरा मामला

6 नवंबर को झील में सड़ा-गला शव मिला। शुरू में पुलिस को लगा कि यह अस्वाभाविक मौत है और हत्या का संदेह नहीं हुआ। मगर, पास की एक निजी कंपनी के सीसीटीवी फुटेज में कार रुकते और शव फेंकते लोगों को देखा गया। गाड़ी का नंबर ट्रेस कर बन्नेरघट्टा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।