इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, 6 महीने लिव-इन में रहे; फिर बॉयफ्रेंड ने ही घोंट दिया गला

लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु
Follow us on Google News
share

यहां इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 6 महीने से साथ रह रहे पानी के टैंकर ड्राइवर शरत ने अपनी 20 वर्षीय लिव-इन पार्टनर अनुषा की गला घोंटकर हत्या कर दी। खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, 6 महीने लिव-इन में रहे; फिर बॉयफ्रेंड ने ही घोंट दिया गला

बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के मल्लेश्वरम इलाके में एक 27 वर्षीय युवक ने अपनी 20 साल की लिव-इन पार्टनर की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और वे पिछले कुछ समय से साथ रह रहे थे।

शनिवार रात को हुआ था विवाद

मृतका की पहचान अनुषा (20) और आरोपी की पहचान शरत (27) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से हासन जिले के सकलेशपुर के रहने वाले थे। इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद दोनों करीब आए और पिछले छह महीने से बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात को दोनों के बीच किसी निजी मुद्दे को लेकर बहस हुई थी। यह बहस इतनी बढ़ गई कि शरत ने कथित तौर पर अनुषा का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि आरोपी शरत शहर में पानी का टैंकर चलाने का काम करता था।

वकील को बताई हत्या की बात, तब खुला राज

इस खौफनाक वारदात का खुलासा घटना के दो दिन बाद यानी सोमवार को तब हुआ, जब आरोपी शरत ने अपने एक वकील को इस हत्या के बारे में बताया। इसके बाद वकील ने तुरंत पुलिस को मामले की अलर्ट किया। सूचना मिलते ही शेषाद्रिपुरम पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ

पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अनुषा का शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है, उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

सिक्किम की महिला का गला रेता

बेंगलुरु में ही दो दिन पहले सिक्किम की रहने वाली 22 साल की एक महिला की उसके बॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान सिक्किम की रहने वाली 22 साल की अति हंगमा सुब्बा के तौर पर हुई है, जो एक सैलून में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। आरोपी, दार्जिलिंग का रहने वाला पूर्बा लेपचा, एक होटल में वेटर का काम करता था।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे और करीब एक महीने पहले ही बेंगलुरु आए थे। वे डोड्डाकन्नाहल्ली में साथ रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह दोनों के बीच बहस हुई, क्योंकि आरोपी को शक था कि महिला का किसी और व्यक्ति के साथ संबंध है। बहस के दौरान, पूर्बा लेपचा ने कथित तौर पर किचन के चाकू से अति हंगमा सुब्बा पर हमला किया और उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पति ने होमगार्ड पत्नी की हत्या की

इससे पहले बेंगलुरु में ही एक 34 वर्षीय होमगार्ड महिला की उसके पति ने वैवाहिक विवाद के बाद उसकी बेटी और मां के सामने कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान मंजुला के रूप में हुई है, जो महादेवपुरा पुलिस थाने में होमगार्ड के रूप में कार्यरत थी। पुलिस ने बताया कि महिला के पति प्रदीप कुमार (38) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो एक ऑटो-रिक्शा चालक था।

पुलिस ने बताया कि मंजुला अपने पति के साथ अक्सर झगड़ा होने के चलते पिछले लगभग एक महीने से अपने दो बच्चों के साथ उदयनगर स्थित अपने मायके में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार शाम को हुई जब कुमार सुलह करने के बहाने अपनी पत्नी के माता-पिता के घर गया था। पुलिस के अनुसार, वह चाहता था कि मंजुला अपने बच्चों के साथ उसके घर लौट आए, लेकिन उसने इनकार कर दिया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें