शादी का झांसा देकर महिला इंजीनियर ने डेढ़ करोड़ की ठगी, लड़के का पूरा परिवार 420 निकला
विश्वास का फायदा उठाकर अप्रैल 2024 से ठगी शुरू हुई। पहले बैंक अकाउंट समस्या बताकर 15 हजार उधार लिए। फिर बिजनेस में निवेश के नाम पर महिला के दोस्तों से 66 लाख और 23 लाख लिए। जब लौटाने की मांग हुई तो बहाना किया।

बेंगलुरु की महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ शादी का झांसा देकर धोखाड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता की पहचान 29 वर्षीय नव्या श्री के तौर पर हुई है। मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए मार्च 2024 में विजय राज गौड़ा से उसकी मुलाकात हुई। आरोपी ने खुद को सफल बिजनेसमैन बताया, जिसमें VRG एंटरप्राइजेज के मालिक होने, लॉरी, जमीन और बेंगलुरु में कई संपत्तियों का दावा किया। उसने अपनी कुल संपत्ति 715 करोड़ रुपये बताई और 2019 के ईडी केस की बेल ऑर्डर की कॉपी दिखाकर विश्वास जीता। उसने नव्या से शादी का वादा किया, परिवार को सूचित करने की बात कही। उसने अपनी 'बहन' व माता-पिता से मिलवाया, जिससे महिला का भरोसा और मजबूत हुआ।
विश्वास का फायदा उठाकर अप्रैल 2024 से ठगी शुरू हुई। पहले बैंक अकाउंट समस्या बताकर 15,000 रुपये उधार लिए। फिर बिजनेस में निवेश के नाम पर महिला के दोस्तों से 66 लाख और 23 लाख रुपये लिए। जब लौटाने की मांग हुई तो कोर्ट ऑर्डर दिखाकर अकाउंट फ्रीज होने का बहाना बनाया और महिला के माता-पिता से 30 लाख रुपये लिए। इसके अलावा महिला के गहनों के बदले 10 लाख और भाई-बहनों से 5 लाख रुपये भी हड़प लिए। कुल 1.75 करोड़ रुपये से अधिक लिए, जिसमें से सिर्फ 22.5 लाख लौटाए गए।
धोखाधड़ी की वारदात में पूरा परिवार शामिल
जब महिला ने पैसे वापस मांगे तो धमकियां मिलीं। जांच में पता चला कि विजय पहले से तीन साल से शादीशुदा है और बच्चा भी है। जिसे 'बहन' सुष्मिता बताया गया था, वही उसकी पत्नी निकली। पूरा परिवार (पिता, मां और पत्नी) इस ठगी में शामिल था। आरोपी के पिता रिटायर्ड तहसीलदार बताए जा रहे हैं। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर धोखाधड़ी, साजिश और धमकी के आरोप में केस दर्ज हुआ है। जांच जारी है और आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाशी की जा रही है।





