कमरे में घसीटकर यौन उत्पीड़न किया, रिटायर्ड प्रोफेसर ने 70 साल के पति पर लगाए आरोप

Dec 17, 2025 07:44 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share

विजया के आरोप हैं कि 22 नवंबर को सफाई करने के दौरान रमेश उन्हें कमरे में जबरन घसीट कर ले गया और यौन उत्पीड़न किया। आरोप हैं कि महिला ने जब इसका विरोध किया, तो लात मारी गई, गला दबाया गया और गालियां दी गईं।

कमरे में घसीटकर यौन उत्पीड़न किया, रिटायर्ड प्रोफेसर ने 70 साल के पति पर लगाए आरोप

यौन उत्पीड़न का एक हैरान करने वाला मामला कर्नाटक से सामने आया है। यहां 67 साल की एक रिटायर्ड प्रोफेसर ने पति पर कमरे में घसीटकर ले जाने और यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। खबर है कि ये हिंसा 42 साल की शादी के दौरान चलती रही और आखिरकार पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। खास बात है कि महिला ने दावा किया है कि घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुईं हैं, जो उनके बच्चों ने सुरक्षा के लिहाज से लगवाए थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 67 वर्षीय विजया (बदला हुआ नाम) ने 70 वर्षीय पति रमेश (बदला हुआ नाम) के खिलाफ गोविंदराजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हाल ही में रमेश ने विजया और 2 बच्चों को ये दावा कर घर खाली करने के लिए नोटिस भेजा था कि घर उनके नाम पर है। इसके बाद शनिवार को विजया ने पुलिस का रुख किया।

महिला के आरोप

विजया के आरोप हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में मिली सफलता से रमेश को जलन होती थी। साथ ही रमेश उनकी पीएचडी और प्रमोशन को कम आंकते थे और सैलरी, संपत्ति और ग्रेच्युटी ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाते थे। दोनों की शादी साल 1983 में हुई थी और विजया राज्य के कई कॉलेजों में प्रिंसिपल रह चुकी हैं।

उनका दावा है कि साल 1993 में रमेश को नौकरी से निकाल दिया गया था और तब से ही वह उनकी कमाई से काम चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं रमेश आर्थिक नियंत्रण अपने पास रखते हैं और इस दौरान हिंसा करते रहे।

यौन हिंसा

रिपोर्ट के अनुसार, विजया के आरोप हैं कि 22 नवंबर को सफाई करने के दौरान रमेश उन्हें कमरे में जबरन घसीट कर ले गया और यौन उत्पीड़न किया। आरोप हैं कि महिला ने जब इसका विरोध किया, तो लात मारी गई, गला दबाया गया और गालियां दी गईं। साथ ही रिटायर्ड प्रोफेसर ने शिकायत की है कि रमेश ने उन्हें बच्चों समेत जान से मारने की धमकी दी है।

विजया की शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS यानी भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोप की उम्र को देखते हुए पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।