Hindi NewsIndia NewsBengaluru boyfriend beat his girlfriend daughter to death for disturbing him during private moments
निजी पलों में परेशान कर रही थी गर्लफ्रेंड की बेटी, प्रेमी ने पटक-पटक कर मार डाला

निजी पलों में परेशान कर रही थी गर्लफ्रेंड की बेटी, प्रेमी ने पटक-पटक कर मार डाला

संक्षेप:

मृतका अपनी मां और नानी के साथ रहती थी। उसकी मां एक निजी फर्म में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के तौर पर काम करती है, जो कि अपने पति से काफी समय पहले ही अलग होकर रह रही थी। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात पेंट कंपनी में काम करने वाले दर्शन से हुई, जहां से दोनों करीब आ गए।

Thu, 30 Oct 2025 05:03 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बेंगलुरु में एक दिन दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की 7 साल की बेटी को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि वह उसके निजी पलों में खलल डाल रही थी। बच्ची की हत्या करने के बाद 26 वर्षीय आरोपी फरार हो गया। कुंबलागुडु पुलिस थाने में शिकायत आने के बाद टीम ने आरोपी को तलाशना शुरू किया। एक दिन की खोजबीन के बाद आरोपी दर्शन कुमार यादव को तुमकुरू रोड के पास गिरफ्तार कर लिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक मृतका सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा थी। मृतका अपनी मां और नानी के साथ रहती थी। उसकी मां एक निजी फर्म में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के तौर पर काम करती है, जो कि अपने पति से काफी समय पहले ही अलग होकर रह रही थी। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात पेंट कंपनी में काम करने वाले दर्शन से हुई, जहां से दोनों करीब आ गए।

अधिकारियों के मुताबिक अगस्त में नानी की मौत के बाद आरोपी को बेटी आड़े आने लगी। उसने बेटी को हॉस्टल भेजने के लिए भी दवाब डाला। इस बात पर मृतका की मां ने इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। मृतका की मां के मुताबिक आरोपी लगातार उसके साथ मारपीट करता था और मां-बेटी दोनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी देता था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 23 अक्तूबर को आरोपी अपनी प्रेमिका के घर पर रात भर रुका था। अगली सुबह, जब वह अपने काम पर चला गया तो वह मृतका को अपने घर ले गया और बाद में उसने उसकी मां को फोन करके जल्दी घर आने के लिए कहा। जब वह शाम को घर आई तो आरोपी ने उस पर हमला किया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वहां पर उसने अपनी बेटी को खून से लथपथ हालात में पाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बेटी का गला काटकर उसकी हत्या की थी।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।