रामनवमी पर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद पुलिस तैनात
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी के जुलूस के दौरान शुक्रवार को हिंसा फैल गई। दो समूहों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई, जिसके बाद पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार को हिंसा भड़क उठी। इस दौरान, दो ग्रुपों में झड़प, तोड़फोड़ और ईंट-पत्थर चलने से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस का दावा है कि हालात को काबू पा लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, रामनवमी के मौके पर रघुनाथगंज में मैकेंजी फील्ड से जुलूस निकला था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए थे। इसी दौरान, जब जुलूस फूलतला चौराहे पर पहुंचा तो उस पर हमले का आरोप लगाया गया। दावा किया गया कि पास की छत से जुलूस पर पत्थरबाजी हुई। इससे कुछ लोग घायल हो गए। वहीं, रघुनाथगंज शहर से गुजरने के दौरान फिर से जुलूस पर हमला बोला गया। इससे हिंसा भड़क गई। तुरंत पुलिस ने मोर्चा संभाला और अब हालात ठीक हैं।
पश्चिम बंगाल पुलिस के अलावा सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) की टीमें भी तैनात की गई हैं। पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। मुर्शिदाबाद के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) अजीत सिंह यादव ने कहा, “हालात अब कंट्रोल में हैं। हमने कई लोगों को गिरफ्तार और हिरासत में लिया है। चिंता न करें। पहले हम जांच कर लें, उसके बाद हम और जानकारी देंगे।”
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी, जबकि दूसरी चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। चार मई को अन्य राज्यों के साथ नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य में प्रमुख तौर पर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला है, जबकि कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां भी पूरे जोर-शोर से चुनाव लड़ रही हैं।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


