Hindi NewsIndia Newsbengal governer vs kalyan banerjee on bomb gun and goons allegations
राजभवन से बम, बंदूक की सप्लाई... आरोपों पर भड़के बंगाल गवर्नर, अब मुकदमे की तैयारी

राजभवन से बम, बंदूक की सप्लाई... आरोपों पर भड़के बंगाल गवर्नर, अब मुकदमे की तैयारी

संक्षेप: गवर्नर की ओर से लोकसभा स्पीकर को भी लेटर लिखा जा सकता है, जिसमें मांग की जाएगी कि ऐसे बयान के लिए कल्याण बनर्जी पर ऐक्शन लिया जाए। राज्यपाल का कहना है कि राजभवन के दरवाजे खुले हैं। यदि कल्याण बनर्जी, सिविल सोसायटी के मेंबर और अन्य लोग आना चाहें तो आकर जांच कर सकते हैं।

Mon, 17 Nov 2025 09:34 AMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share Share
Follow Us on

बिहार के बाद बंगाल में फिलहाल चुनाव आयोग की ओर से चल रहे विशेष गहन पुनर्निरीक्षण पर बवाल मचा है। टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए मशहूर रहे हैं और अब ऐसे ही बोल पर उनका विवाद बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस से छिड़ गया है। गवर्नर ने SIR का समर्थन करते हुए कहा था कि यदि लोगों के बीच इसे लेकर कोई कन्फ्यूजन है तो हमें उन्हें बताना चाहिए कि कैसे यह प्रक्रिया देश में चुनावी सिस्टम को साफ करेगी। इससे चुनाव फ्री एंड फेयर माहौल में हो सकेंगे। बिहार ने इसे साबित किया है और मुझे पूरी विश्वास है कि बंगाल के लोग भी इसे स्वीकार करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी पर रिएक्शन देते हुए टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने राजभवन पर आरोप लगा दिया था। उनका कहना था कि भाजपा के अपराधियों को राजभवन में शरण दी जाती है। उन्होंने कहा था, 'पहले तो मैं कहूंगा कि राज्यपाल भाजपा के अपराधियों को राजभवन में शरण ना दें। गवर्नर बोस उन्हें राजभवन में रखते हैं। उन्हें बंदूक और बम देते हैं। उन्हें कहा जाता है कि टीएमसी के लोगों पर हमले करें। सबसे पहले इसी चीज को रोकना होगा।' इसके अलावा उन्होंने राज्यपाल को अयोग्य और भाजपा नौकर बताया। बनर्जी ने कहा कि उनके रहते हुए बंगाल में विकास नहीं हो सकता।

इसी पर गवर्नर बोस भड़के हुए हैं और उनका कहना है कि वह टीएमसी सांसद के खिलाफ कानूनी विकल्प पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने विलियम शेक्सपियर की एक लाइन का जिक्र करते हुए सांसद के बारे में कहा कि मूर्ख ने एक कहानी सुनाई है, जिसमें खूब हंगामा और तमाशा है, लेकिन कोई असर नहीं है। राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि वह सांसद के खिलाफ कानूनी विकल्प पर राय ले रहे हैं। राज्यपाल का कहना है कि सांसद ने गलत बात कही है, जिसे कभी साबित नहीं किया जा सकता। ऐसे में कानूनी विकल्प पर क्यों ना विचार किया जाए।

लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखने की भी तैयारी

इस मामले में गवर्नर की ओर से लोकसभा स्पीकर को भी लेटर लिखा जा सकता है, जिसमें मांग की जाएगी कि ऐसे बयान के लिए कल्याण बनर्जी पर ऐक्शन लिया जाए। राज्यपाल का कहना है कि राजभवन के दरवाजे खुले हैं। यदि कल्याण बनर्जी, सिविल सोसायटी के मेंबर और अन्य लोग आना चाहें तो आकर जांच कर सकते हैं।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।