Hindi NewsIndia NewsBengal Class 10 student found hanging in room AI-generated nude photos viral online
AI से बनी न्यूड फोटो हुई वायरल, 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

AI से बनी न्यूड फोटो हुई वायरल, 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

संक्षेप:

एक अधिकारी ने बताया कि लड़की अपने मामा के घर पर रहती थी। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा, 'हमें शिकायत मिली है कि इलाके का एक विवाहित व्यक्ति उसे परेशान करता था।'

Nov 29, 2025 10:53 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल में एआई से बनाई गईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 10वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर की यह घटना है, जहां अपने कमरे की छत से लटकी पीड़िता की लाश मिली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि लड़की अपने मामा के घर पर रह रही थी। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा, 'हमें शिकायत मिली है कि इलाके का एक विवाहित व्यक्ति उसे परेशान करता था।'

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:चुनाव आयोग ने दी खुशखबरी; BLO का मानदेय हुआ दोगुना, सुपरवाइजर-ERO की भी मौज

शिकायत में मृतका के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उसकी तस्वीरें एकत्र कीं। उसने निर्वस्त्र तस्वीर बनाने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल किया जिन्हें बाद में ऑनलाइन साझा किया गया। उन्होंने कहा, 'मृतका के परिजनों ने उस व्यक्ति के परिवार के सदस्यों पर भी उत्पीड़न में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।' पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि किशोरी ने उत्पीड़न और ऑनलाइन दुर्व्यवहार के कारण लंबे समय से मानसिक परेशानी के कारण आत्महत्या की होगी।

अधेड़ महिला ने कर लिया आत्मदाह

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में एक अधेड़ महिला ने आत्मदाह कर लिया। उसके परिजनों ने दावा किया कि 4 नवंबर से शुरू हुए मतदाता सूची के SIR के कारण वह गंभीर मानसिक तनाव में थी। पुलिस अधिकारी ने परिवार के सदस्यों के हवाले से बताया कि अविवाहित मुस्तारा खातून काजी अपने माता-पिता के साथ रहती थी। वह 2002 की मतदाता सूची में नाम होने के बावजूद जारी एसआईआर सत्यापन को लेकर काफी चिंतित थीं। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमने उसे बार-बार आश्वस्त करने की कोशिश की कि उसे दस्तावेज प्रक्रिया में कोई कठिनाई नहीं होगी। उसने शुक्रवार को अपना गणना प्रपत्र भी जमा कर दिया था, लेकिन वह तनाव में थी। परिवार के सदस्यों ने देर रात आग की लपटें देखीं और उसे बचाने के लिए दौड़े। उसे भाटर ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।