Hindi NewsIndia NewsBengal Babri Masjid Humayun Kabir Warning Mamata Banerjee Picture Abhi Baki Hai
'बाबरी मस्जिद' की नींव रख हुमायूं की ममता को चेतावनी, पिक्चर अभी बाकी है, मुस्लिम वोटबैंक...

'बाबरी मस्जिद' की नींव रख हुमायूं की ममता को चेतावनी, पिक्चर अभी बाकी है, मुस्लिम वोटबैंक...

संक्षेप:

हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर को वह अपनी पार्टी बनाएंगे और एआईएमआईएम के साथ गठबंधन करने की कोशिश करेंगे। ममता बनर्जी को चेतावनी देते हुए कहा कि पिक्चर अभी बाकी है।

Dec 07, 2025 03:02 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखकर चर्चा में आए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी को चेतावनी दी है। उन्होंने फिल्मी अंदाज में बनर्जी को चेतावनी देते हुए कहा, ''पिक्चर अभी बाकी है। टीएमसी का मुस्लिम वोटबैंक खत्म हो जाएगा।''

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनडीटीवी से बात करते हुए हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर को वह अपनी पार्टी बनाएंगे और एआईएमआईएम के साथ गठबंधन करने की कोशिश करेंगे। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में हुमायूं ने बंगाल की 294 सीटों में से 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। उनकी नजर राज्य की मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर है।

उन्होंने आगे कहा, ''मैं एक नई पार्टी बनाऊंगा जो मुसलमानों के लिए काम करेगी। 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारूंगा। बंगाल के चुनाव में गेमचेंजर बनूंगा। एआईएमआईएम के साथ संपर्क मे हूं और मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। ओवैसी से भी बात हो गई है।''

मुर्शिदाबाद में इकट्ठा हुए लोगों को संबोधित करते हुए कबीर ने कहा था, "मैं कुछ भी गैर-कानूनी नहीं कर रहा हूं। कोई भी मंदिर बना सकता है, कोई भी चर्च बना सकता है; मैं मस्जिद बनाऊंगा। कहा जा रहा है कि हम बाबरी मस्जिद नहीं बना सकते। ऐसा कहीं लिखा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला दिया था जिसमें कहा गया था कि हिंदू लोगों ने बाबरी मस्जिद गिराई थी। हिंदुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, यहां मंदिर बनाने का फैसला किया गया था। अब हम देखते हैं कि कोई सागरदिघी में राम मंदिर की नींव रख रहा है। लेकिन संविधान हमें मस्जिद बनाने की इजाजत देता है।"

कबीर ने कहा कि कानूनी चुनौतियां मस्जिद के बनने में रुकावट नहीं डालेंगी। उन्होंने कहा, "मेरे खिलाफ पांच केस फाइल किए गए हैं, लेकिन जिसके साथ अल्लाह है, उसे कोई नहीं रोक सकता। कोर्ट ने भी साफ कहा है कि भारत के संविधान में लिखा है कि कोई भी मस्जिद बना सकता है; यह एक हक है।"

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।