बंगाल: EVM में भाजपा के बटन पर लगा मिला टेप, वोटिंग रुकी; EC बोला- दावा सही तो दोबारा मतदान

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने कहा है कि अगर ईवीएम पर टेप लगे हुए पाए गए, तो वहां पर दोबारा मतदान होगा। कई बूथों पर टेप लगे हुए मिलने की शिकायत की गई है।

बंगाल: EVM में भाजपा के बटन पर लगा मिला टेप, वोटिंग रुकी; EC बोला- दावा सही तो दोबारा मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। लगभग सभी पोलिंग बूथों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में वोटर्स मतदान करने पहुंच रहे हैं। इस बीच, डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले फाल्टा में भाजपा ने ईवीएम पर भाजपा के विकल्प के सामने टेप लगे होने की शिकायत की है। इसपर, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज अग्रवाल ने कहा है कि जिन पोलिंग बूथ पर किसी भी ईवीएम बटन पर टेप लगा पाया जाएगा, वहां दोबारा मतदान होगा। विवाद ज्यादा बढ़ने के बाद कई पोलिंग बूथों पर वोटिंग रोक दी गई है।

सीईओ ने कहा, "अगर किसी बटन पर टेप लगाए जाने की रिपोर्ट आती है, तो उसकी जांच की जानी चाहिए और उसे नोट किया जाना चाहिए। अगर यह सच पाया जाता है, तो उन बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा।'' इससे पहले आज, पश्चिम बंगाल में भाजपा के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों के दूसरे फेज के दौरान, डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले फाल्टा में कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को पार्टी के उम्मीदवार को चुनने से रोका गया। उन्होंने दावा किया कि कई बूथों पर, भाजपा के विकल्प को कथित तौर पर टेप लगाकर ब्लॉक कर दिया गया था। उन्होंने इसे डायमंड हार्बर मॉडल करार दिया और प्रभावित क्षेत्रों में दोबारा मतदान कराने की मांग की।

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के सिंबल के आगे टेप लगे होने के दावे को खारिज कर दिया है। उसने कहा है कि भाजपा बेवजह हंगामा कर रही है, क्योंकि उसे चुनाव में हार मिल रही। भाजपा ने एक वीडियो दिखाते हुए दावा किया था कि ईवीएम पर भाजपा के विकल्प के सामने टेप लगा दिया गया है। दक्षिण 24 परगना जिले के तहत आने वाला डायमंड हार्बर ममता बनर्जी के भतीजे और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है।

मालवीय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, “ममता बनर्जी इसी चीज का बचाव कर रही थीं, जब उन्होंने जहांगीर खां के पक्ष में बात की थी। वह डायमंड हार्बर के फाल्टा से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रहा एक अपराधी है। कई मतदान केंद्रों पर, भाजपा को वोट देने के विकल्प को टेप लगाकर ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे मतदाताओं को अपनी पसंद का इस्तेमाल करने से प्रभावी रूप से रोका जा रहा है। यह तथाकथित 'डायमंड हार्बर मॉडल' है। वही तरीका, जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को अपनी लोकसभा सीट सुरक्षित करने में मदद की थी।”

भाजपा ने डायमंड हार्बर में टीएमसी के मौजूदा विधायक पन्ना लाल हल्दर के खिलाफ दीपक कुमार हल्दर को मैदान में उतारा है। दोनों के बीच यह दूसरी बार मुकाबला हो रहा है। पिछली बार के चुनावों में पन्ना लाल हल्दर ने भाजपा उम्मीदवार को 16,996 (7.6 प्रतिशत) वोटों के अंतर से हराया था। इस बीच, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए मतदान जारी है, और सुबह 11 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान प्रतिशत के मामले में पुरबा बर्धमान सबसे ऊपर रहा, जहां 44.50 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद हुगली का स्थान रहा, जहां सुबह 11 बजे तक 43.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कोलकाता उत्तर और कोलकाता दक्षिण में क्रमशः 38.39 प्रतिशत और 36.78 प्रतिशत मतदान हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें