शुक्र मनाइए कि आप केरल में हैं; हाईकोर्ट ने मोनालिसा से ऐसा क्यों कहा, फैसला कब?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आपको बता दें कि मोनालिसा ने कुंभ मेले में मोतियों की माला बेचने वाले अपने वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि हासिल की थी। इस साल की शुरुआत में उन्होंने केरल में फरमान खान से शादी की थी।

Be thankful you are in Kerala Why did the High Court say this to Monalisa When is the verdict expected

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सुर्खियों में आई मोनालिसा ने हाल ही में एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी की थी। उम्र और दो राज्यों की कानूनी और राजनीतिक खींचतान के बीच यह मामला केरल हाईकोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। आपको बता दें कि मेले में माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा भोंसले और उनके पति मोहम्मद फरमान खान अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे।

जस्टिस कौसर एडप्पागथ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद संकेत दिया कि अदालत बुधवार को अपना आदेश सुना सकती है। सुनवाई के दौरान शादी की वैधता, दुल्हन की वास्तविक उम्र और कपल द्वारा झेले जा रहे उत्पीड़न के आरोपों पर अदालत में तीखी बहस देखने को मिली।

खुशकिस्मत हैं कि आप केरल में हैं

सुनवाई के दौरान अदालत की एक मौखिक टिप्पणी ने सबका ध्यान खींचा। जब कपल के वकील ने दलील दी कि उनके मुवक्किलों को मध्य प्रदेश में उनके विवाह के कारण जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और वे उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। इसपर जज ने कहा, "आप भाग्यशाली हैं कि आप केरल में हैं।" इसके जवाब में मोनालिसा के वकील ने कहा, "यही एकमात्र कारण है कि वे दोनों अभी जिंदा हैं।"

आपको बता दें कि मोनालिसा ने कुंभ मेले में मोतियों की माला बेचने वाले अपने वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि हासिल की थी। इस साल की शुरुआत में उन्होंने केरल में फरमान खान से शादी की थी। इसके बाद आरोप लगे कि शादी के समय मोनालिसा की उम्र कानूनी रूप से तय उम्र से कम थी।

मोनलिसा और उनके पति नके वकील ने कोर्ट से कहा कि कट्टरपंथी समूह और मध्य प्रदेश सरकार के कुछ लोग मोनालिसा को जानबूझकर नाबालिग दिखाने के लिए आधिकारिक दस्तावेजों में हेरफेर कर रहे हैं। शादी के समय मोनालिसा बालिग हो चुकी थीं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि खुद पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है।

मध्य प्रदेश सरकार का पक्ष रखते हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू का कहना था कि यह शादी कानूनी रूप से अमान्य है क्योंकि दूल्हा मुस्लिम होने के बावजूद शादी हिंदू रीति-रिवाजों से की गई है। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार मोनालिसा की जन्मतिथि दिसंबर 2009 है, जिससे वह शादी के समय नाबालिग थीं। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सर्टिफिकेट बनवाने के कारण दूल्हे पर धोखाधड़ी और अपहरण का मामला बनता है। |

सीपीएम नेताओं पर भी केस दर्ज करने की मांग

यह मामला इसलिए भी राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो गया है क्योंकि केरल और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों की अदालतों में इससे जुड़ी समानांतर कार्यवाही चल रही है। तिरुवनंतपुरम की एक पॉक्सो (POCSO) अदालत में एक निजी शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें इस अंतरधार्मिक विवाह को बढ़ावा देने और संरक्षण देने के आरोप में मोहम्मद फरमान खान के साथ-साथ सीपीआई(एम) के कई दिग्गज नेताओं एमवी गोविंदम, वी शिवनकुट्टी और एए रहीम के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशुक्र मनाइए कि आप केरल में हैं; हाईकोर्ट ने मोनालिसा से ऐसा क्यों कहा, फैसला कब?