Hindi NewsIndia NewsBattle is Not over Shiv sena UBT First Reaction with Balasaheb Thackeray Photo
लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई, BMC चुनाव परिणाम के बाद उद्धव सेना की पहली प्रतिक्रिया

लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई, BMC चुनाव परिणाम के बाद उद्धव सेना की पहली प्रतिक्रिया

संक्षेप:

बीएमसी चुनाव के परिणाम आने के बाद शिवसेना (यूबीटी) की पहली प्रतिक्रिया आई है। सोशल मीडिया एक्स पर लिखी एक पोस्ट में उद्धव ठाकरे की पार्टी की तरफ से लिखा गया है, ‘यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।’

Jan 17, 2026 03:27 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

बीएमसी चुनाव के परिणाम आने के बाद शिवसेना (यूबीटी) की पहली प्रतिक्रिया आई है। सोशल मीडिया एक्स पर लिखी एक पोस्ट में उद्धव ठाकरे की पार्टी की तरफ से लिखा गया है, ‘यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। यह लड़ाई तब तक चलेगी, जब तक कि मराठी लोगों को उन्हें वह सम्मान नहीं मिल जाता, जो वह डिजर्व करते हैं।’ इस पोस्ट के साथ बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर भी लगाई गई है। इस बयान को चुनावी नतीजों से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले मनसे चीफ राज ठाकरे ने भी ऐसा ही बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा कि वह मराठी मानुस के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। बता दें कि शिवसेना यूबीटी को बीएमसी चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रंग नहीं लाया दोनों भाइयों का साथ
बता दें कि शिवसेना (उबाठा) ने 227 सदस्यीय बीएमसी के चुनाव में 65 सीट जीतीं, जबकि मनसे केवल छह सीट जीत पाई। बीएमसी चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने अरसे के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाया था। हालांकि उनकी एकजुटता भी कुछ खास असर नहीं दिखा पाई। मनसे प्रमुख ने 20 साल के अंतराल के बाद शिवसेना (उबाठा) अध्यक्ष और चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ बीएमसी चुनाव के लिए हाथ मिलाया था। दोनों ने सबसे धनी नगर निकाय बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में जीत हासिल करने के लिए खुद को मराठी अस्मिता के रक्षक के रूप में प्रस्तुत किया था।

राज ठाकरे ने क्या कहा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को बीएमसी चुनाव में उम्मीदों के मुताबिक पार्टी के प्रदर्शन न कर पाने की बात स्वीकार की और मराठी मानुष के लिए लड़ाई जारी रखने की बात कही। राज ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बीएमसी चुनावों को ‘शिव शक्ति और धनशक्ति’ के बीच की लड़ाई बताया, और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस हार से निराश नहीं हों। राज ठाकरे ने अपनी पोस्ट में मनसे और शिव सेना (उबाठा) दोनों के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह लड़ाई आसान नहीं रही। राज ठाकरे ने चुनाव परिणाम पार्टी के पक्ष में न आने के बावजूद कार्यकर्ताओं के संघर्ष को सराहा और उन्हें प्रोत्साहित किया।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।