बांसुरी स्वराज ने वंदे मातरम पर ऐसा क्या कहा? ऋतिक रोशन भी रह गए हैरान, रिएक्शन वायरल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ऋतिक रोशन की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने फिल्म कृष का जिक्र करते हुए लिखा, 'किंग, अपने अंदर के कृष को बाहर लाओ।' एक अन्य यूजर ने कंगना रनौत का जिक्र कर दिया।

Bansuri Swaraj urging Rahul Gandhi sing Vande Mataram Hrithik Roshan reaction viral
बांसुरी स्वराज और ऋतिक रोशन।

वंदे मातरम को लेकर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज की ओर से राहुल गांधी को दी गई चुनौती पर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का रिएक्शन आया है। करीब एक महीने पुराने वीडियो में राहुल से बांसुरी कहती नजर आ रही हैं कि अगर वह सच में पितृसत्ता को खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें वंदे मातरम पूरा गाना चाहिए। दिल्ली से बीजेपी सांसद ने यह बात पुणे में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कही थी। उनका यह बयान राहुल गांधी के उस भाषण के जवाब में था, जिसमें उन्होंने मनुस्मृति की मानसिकता की आलोचना करते हुए पितृसत्ता के खिलाफ लड़ने की बात कही थी।

बांसुरी स्वराज ने वीडियो में कहा था, 'आप पितृसत्ता को खत्म करना चाहते हैं, ठीक है। मुझे क्रिसमस कैरल गाने, पूरा वंदे मातरम गाने और शिव तांडव का पाठ करने में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन मैं आपको चुनौती देती हूं कि अगर आप सच में पितृसत्ता को खत्म करना चाहते हैं तो वंदे मातरम पूरा गाकर दिखाइए।' कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन की राष्ट्रीय संयोजक रुचिरा चतुर्वेदी ने करीब एक महीने पहले बांसुरी के इस बयान का वीडियो शेयर किया था। इसी पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'Huh? क्या यह सच में हुआ है? वाह।'

ऋतिक रोशन के कमेंट पर लोगों ने क्या कहा

ऋतिक रोशन की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने एक्टर की सुपरहीरो फिल्म कृष का जिक्र करते हुए लिखा, 'किंग, अपने अंदर के कृष को बाहर लाओ।' एक अन्य यूजर ने हिमाचल प्रदेश से बीजेपी सांसद कंगना रनौत का जिक्र करते हुए कहा कि उसी पार्टी की एक और नेता इस मामले में बांसुरी स्वराज से भी आगे हैं। वहीं, एक यूजर ने ऋतिक की टिप्पणी की तारीफ करते हुए लिखा कि उनके कमेंट ने दिन बना दिया।

पितृसत्ता पर राहुल गांधी का क्या था बयान

राहुल गांधी ने अगस्त में पुणे में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि महिलाओं को अक्सर बेटी, पत्नी या मां की भूमिका तक सीमित कर दिया जाता है, जबकि वे सिर्फ अपनी हैं। उन्होंने कहा कि पितृसत्ता महिलाओं को दबाती, डराती और नियंत्रित करती है और इसे खत्म करने के लिए मिलकर काम करना होगा। राहुल ने मनुस्मृति का भी जिक्र किया और महिलाओं को सीमित भूमिकाओं में रखने वाली व्यवस्था की आलोचना की थी।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबांसुरी स्वराज ने वंदे मातरम पर ऐसा क्या कहा? ऋतिक भी हैरान, रिएक्शन वायरल