फर्जी पहचान के साथ नेवी एकेडमी में घुसा बांग्लादेशी, एक साल नौकरी भी की; ऐसे खुली पोल

लाइव हिन्दुस्तान
share

पकड़े गए आरोपी की पहचान बिप्लब सोरेन के रूप में हुई है। वह अपनी असली नागरिकता छिपाकर पिछले करीब एक साल से नेवल एकेडमी के कपड़े धोने वाले विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में तैनात था।

Bangladeshi
पकड़े गए आरोपी की पहचान बिप्लब सोरेन के रूप में हुई है।

देश के सबसे संवेदनशील रक्षा संस्थानों में शुमार केरल स्थित एझिमला नेवल एकेडमी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। जासूसी और सुरक्षा में सेंध के अंदेशे के बीच नौसेना अधिकारियों ने एक 32 साल के बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी भारतीय दस्तावेजों के दम पर अकादमी के भीतर ठेके पर काम कर रहा था।

पकड़े गए आरोपी की पहचान बिप्लब सोरेन के रूप में हुई है। वह अपनी असली नागरिकता छिपाकर पिछले करीब एक साल से नेवल एकेडमी के कपड़े धोने वाले विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में तैनात था।

संदिग्ध गतिविधियों से हुआ शक, मोबाइल फोन ने खोला राज

नौसेना सूत्रों के मुताबिक, एझिमला एकेडमी के भीतर बिप्लब की संदिग्ध गतिविधियों पर सुरक्षा अधिकारियों की नजर पड़ी, जिसके बाद उस पर गुप्त निगरानी रखी जाने लगी।

शक पक्का होने पर नौसेना के सुरक्षा दस्तें ने उसे हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो वह वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

उसके मोबाइल फोन की गहन जांच करने पर ऐसे कई दस्तावेज और तस्वीरें बरामद हुईं, जिनसे उसके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई।

पुलिस के मुताबिक, नौसेना अधिकारियों द्वारा प्राथमिक सत्यापन और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे उसे स्थानीय पुलिस के सौंप दिया गया।

1 साल तक रणनीतिक नेवा बेस में रहा तैनात

संवेदनशील रक्षा प्रतिष्ठान के भीतर एक विदेशी नागरिक का बिना पहचान उजागर हुए एक साल तक काम करना सुरक्षा तंत्र पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगा रही हैं कि बिप्लब ने भारत में एंट्री कैसे की और उसे भारतीय नागरिकता के जाली कागजात (आधार/पहचान पत्र) किसने बनवाकर दिए?

नेवल एकेडमी में ठेके पर श्रम आपूर्ति करने वाले ठेकेदारों और एजेंसियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के उसे संवेदनशील परिसर के भीतर काम की अनुमति कैसे मिली?

केंद्रीय और राज्य जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल में जुटी हैं कि क्या उसका मकसद केवल मजदूरी करना था या वह किसी विदेशी एजेंसी/जासूसों के संपर्क में रहकर नौसेना बेस से जुड़ी सामरिक जानकारियां जुटा रहा था?

गौरतलब है कि हाल के दिनों में केरल के कन्नूर जिले के विभिन्न हिस्सों से अवैध रूप से रह रहे कई बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इस ताजा गिरफ्तारी के बाद कन्नूर और तटीय रक्षा इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफर्जी पहचान के साथ नेवी एकेडमी में घुसा बांग्लादेशी, एक साल नौकरी की, ऐसे पकड़ा