बांग्लादेशी PM के सलाहकार को भारत में नहीं मिली एंट्री? क्यों एयरपोर्ट से लौटना पड़ा वापस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जाहिद उर रहमान भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित 'इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन' (IORA) की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। यहां करीब 2 घंटे तक उन्हें एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Bangladeshi PM Tarique Rahman advisor stopped at New Delhi IGI Airport

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार का भारत दौरा सुर्खियों में आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तारीख रहमान के नीति मामलों के सलाहकार जाहिद उर रहमान बीते दिनों एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचे थे, लेकिन उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। कथित तौर पर भारत के इमिग्रेशन अधिकारियों ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जाहिद को करीब ढाई घंटे तक रोके रखा, जिसके बाद वे वापस ढाका लौट गए हैं।

जाहिद भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा 15 और 16 जून को आयोजित 'इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन' (IORA) के वरिष्ठ अधिकारियों की 28वीं बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच के दौरान उनका नाम एक ‘सुरक्षा संबंधी वॉचलिस्ट’ में आमने आ गया। इसके बाद उन्हें वहां काफी देर इंतजार करना पड़ा।

बता दें कि जाहिद उर रहमान बांग्लादेश की नई सरकार का एक जाना-माना चेहरा हैं। वे पेशे से एक डॉक्टर, वरिष्ठ लेखक और राजनीतिक विश्लेषक रहे हैं। वे इससे पहले मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के दौरान भी कुछ अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। अब तारिक रहमान की सरकार वे नीति सलाहकार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

क्यों एयरपोर्ट पर रोका गया?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक जाहिद किसी राजनयिक पासपोर्ट के बजाय सार्क (SAARC) स्टिकर वाले एक सामान्य ग्रीन पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे थे। इसके चलते अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और बिना कोई स्पष्ट कारण बताए दो घंटे से अधिक समय तक रोके रखा, हालांकि बाद में उन्हें एंट्री मिल गई। इसके बाद वे कथित तौर पर नाराज हो कर अपने देश लौट गए। बांग्लादेश के स्थानीय अखबारों की रिपोर्ट के मुताबिक वे कोलंबो से होते हुए ढाका लौट गए।

हरकत में आया बांग्लादेश

बांग्लादेशी न्यूज आउटलेट प्रथमो एलो के मुताबिक घटना के बाद बांग्लादेश उच्चायोग ने शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्रालय को एक आधिकारिक कूटनीतिक नोट भेजकर जाहिद उर रहमान के भारत दौरे की लिखित सूचना दी है। यही नहीं, बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. रियाज हामिदुल्ला ने भी व्यक्तिगत रूप से भारतीय अधिकारियों से बात की है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबांग्लादेशी PM के सलाहकार को भारत में नहीं मिली एंट्री? क्यों एयरपोर्ट से लौटे