Hindi NewsIndia NewsBangladesh will not broadcast the IPL Mustafizur Rahman
बांग्लादेश ने अब लगा दी IPL पर रोक, T20 के लिए भारत आने पर पहले ही कर रहा नखरे

बांग्लादेश ने अब लगा दी IPL पर रोक, T20 के लिए भारत आने पर पहले ही कर रहा नखरे

संक्षेप:

बांग्लादेश ने भारतीय खेलों के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को बयान जारी किया गया कि बांग्लादेश में IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग समेत कई स्पोर्ट्स इवेंट्स का प्रसारण नहीं होगा। खास बात है कि यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आने से इनकार किया है।

Jan 05, 2026 01:32 pm ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश ने भारतीय खेलों के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को बयान जारी किया गया कि बांग्लादेश में IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग समेत कई स्पोर्ट्स इवेंट्स का प्रसारण नहीं किया जाएगा। खास बात है कि यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आने से इनकार किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ताजा आदेश के अनुसार, अधिकारियों ने IPL से जुड़े सभी ब्रॉडकास्ट, प्रमोशन, इवेंट कवरेज को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि फैसला 'जनहित' में लिया गया है। इससे पहले KKR यानी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाद मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का फैसला लिया गया था।

बांग्लादेश में जारी अल्पसंख्यकों पर हमलों के चलते रहमान को टीम में रखने का भारत में काफी विरोध हो रहा था। बांग्लादेश के अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले को BCCI यानी भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एक निर्देश के तौर पर दिया गया था। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि इस संबंध में कोई 'लॉजिकल' वजह नहीं दी गई थी।

मैच भारत से बाहर कराने की मांग

BCB यानी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत नहीं भेजने का फैसला किया। खास बात है कि इसके लिए सुरक्षा चिंताओं और सरकार की सलाह का हवाला दिया गया है।

रहमान को आईपीएल से अचानक बाहर किए जाने के बाद बीसीबी ने शनिवार रात को एक आपातकालीन बैठक बुलाई। इसके एक दिन बाद घोषणा की कि निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि राष्ट्रीय टीम सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं जाएगी।

बीसीबी ने एक बयान में कहा, 'बोर्ड ने पिछले 24 घंटों के घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद भारत में खेले जाने वाले मैचों में बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम की भागीदारी से संबंधित मौजूदा परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की है।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।