Hindi NewsIndia NewsBangladesh attack on hindus Sarat Chakraborty Facebook post lead to killing
बांग्लादेश में ऐसी क्रूरता, एक फेसबुक पोस्ट की वजह से हिन्दू कारोबारी को बेरहमी से मार डाला?

बांग्लादेश में ऐसी क्रूरता, एक फेसबुक पोस्ट की वजह से हिन्दू कारोबारी को बेरहमी से मार डाला?

संक्षेप:

जानकारी के मुताबिक 40 साल के शरत मणि बाजार में अपनी किराना दुकान पर मौजूद थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई।

Jan 06, 2026 12:36 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश में बीते 3 सप्ताह के भीतर 6 हिंदुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। यूनुस सरकार ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर एक्शन लेने की बजाय इन घटनाओं को हिंसा की छिटपुट घटनाएं बताकर जिम्मेदारी लेने से बचने की कोशिश की है। इस बीच अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे हिंसक हमलों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को भीड़ ने ढाका के बाहरी हिस्से में एक हिन्दू दुकानदार की बेरहमी से जान ले ली। यह इस मामले में यह बात सामने आई है कि संभवतः एक फेसबुक पोस्ट ने हिन्दू कारोबारी शरत चक्रवर्ती मणि की जान ले ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पहले बांग्लादेश के नरसिंदी में सोमवार रात एक हिंदू किराना दुकानदार शरत चक्रवर्ती मणि की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 साल के मणि पालाश उपजिला के चारसिंदुर बाजार में अपनी किराना दुकान पर मौजूद थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। साप्ताहिक पत्रिका ‘वीकली ब्लिट्ज’ ने दावा किया है कि शरत चक्रवर्ती की हत्या कट्टरपंथी धार्मिक उग्रवादियों ने की है।

फेसबुक पोस्ट बनी वजह?

स्थानीय मीडिया के मुताबिक 19 दिसंबर को सरत मणि ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला था। इस पोस्ट में उन्होंने देश में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई थी। उन्होंने कथित तौर पर यह लिखा था कि उनकी जन्मभूमि मौत की घाटी बन गई है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इसी पोस्ट की वजह से शरत की हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें:पत्रकार राणा प्रताप बैरागी कौन थे? बांग्लादेश में एक और हिंदू की हुई हत्या
ये भी पढ़ें:1971 के बिना… बांग्लादेश के अस्तित्व की बात क्यों करने लगे तारिक रहमान?

हिन्दू पत्रकार की भी हत्या

इससे पहले सोमवार को ही बांग्लादेश के जेसोर जिले में एक अन्य हिंदू कारोबारी की भी हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय राणा प्रताप बैरागी के रूप में हुई। बांग्ला अखबार ‘प्रथम आलो’ के मुताबिक, बैरागी एक आइस फैक्ट्री के मालिक थे और ‘दैनिक बीडी खबर’ नाम के अखबार के संपादक भी थे। रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने उन पर भी धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।