Hindi NewsIndia NewsBabri Masjid memorial to be built in Greater Hyderabad find out who made the announcement
अब ग्रेटर हैदराबाद में बनेगा बाबरी मस्जिद मेमोरियल, जानें किसने कर दिया है ऐलान

अब ग्रेटर हैदराबाद में बनेगा बाबरी मस्जिद मेमोरियल, जानें किसने कर दिया है ऐलान

संक्षेप:

मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखी जाने के बाद तहरीक मुस्लिम शब्बन संगठन के अध्यक्ष ने ग्रेटर हैदराबाद में बाबरी स्मारक बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि बाबर के नाम से किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

Dec 07, 2025 10:46 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद में भारी विवाद के बीच बाबरी मस्जिद की नींव रखने के बाद अब ग्रेटर हैदराबाद में भी बाबरी मस्जिद मेमोरियल बनाने का ऐलान हो गया है। अयोध्या में मस्जिद विध्वंस की 33वीं बरसी पर तहरीक मुस्लिम शब्बन संगठन ने यह ऐलान किया है। संगठन के अध्यक्ष मुश्ताक मलिक ने कहा कि मस्जिद का मेमोरियल कब बनाया जाएगा इसका ऐलान जल्द होगा। उन्होंने कहा कि किसी को बाबर के नाम से परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल एक राजनीतिक हथकंडा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले विधायक हुमायूं कबीर ने कहा था कि उन्होंने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस देश में मंदिर और चर्चा बनवाने की छूट है तो मस्जिद भी बनवाने की आजादी है।

राम मंदिर को लेकर क्या बोले मलिक

मलिक ने दावा किया है कि तुलसीदास की रामचरित मानस में भी राम मंदिर का कोई जिक्र नहीं किया गया है जबकि यह बाबरी मस्जिद बनने के 60 साल बाद बनी थी। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस में मंदिर को तोड़ने का जिक्र भी नहीं है। उन्होंने कहा कि अकबर के हमल में हवन पूजा भी होती थी। तुलसीदार और अकबर के बीच भी संवाद था। मान सिंह अकबर के सेना प्रमुख थे। मलिक ने कहा कि इस मुद्दे से देश में विभिन्न धर्मों में भाईचारा खत्म हो गया।

बंगाल में मस्जिद की नींव रखने वाले विधायक टीएमसी से हो गए थे निलंबित

बता दें कि मुर्शिदाबादा में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर को टीएमसी से निलंबित कर दिया गया था। हुमायूं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी माना था कि हिंदुओं ने मस्जिद गिराई थी लेकिन हिंदू भावना को ध्यान में रखकर वहां मंदिर बनाने की परमीशन दी गई। हमने देखा कि सागरदिघी में भी राम मंदिर की नींव रखी गई। इसी तरह संविधान हमें मस्जिद बनाने का भीअधिकार देता है। कबीर ने इस मस्जिद का बजट 300 करोड़ रुपये रखा है।

बीजेपी का विरोध

बीजेपी ने हूमायूं के इस कदम के कड़ा विरोध किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए इस तरह का प्रोपेगैंडा कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबर बारत की संस्कृति पर हमला करने आया था। उसने गुरु नानक देव को भी बुरा-भला कहा था।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।