व्यक्ति को मार सकते हैं, लेकिन विचारों को नहीं; खामेनेई की मौत पर बोले बाबा रामदेव

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर बाबा रामदेव ने कहा है कि आप व्यक्ति को तो मार सकते हैं, लेकिन उसके विचारों को नहीं। नौ-दस करोड़ की आबादी में एक करोड़ से ज्यादा लोग खामेनेई के विचार को रोम-रोम से जीते हैं।

व्यक्ति को मार सकते हैं, लेकिन विचारों को नहीं; खामेनेई की मौत पर बोले बाबा रामदेव

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे जाने पर बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आप व्यक्ति को तो मार सकते हैं, लेकिन उसके विचारों को नहीं। एनडीटीवी से बात करते हुए जब पूछा गया कि खामेनेई को नेतन्याहू ने मार दिया, आपको क्या लगता है, यह सही है या गलत। इस पर बाबा रामदेव ने कहा, ''आप किसी व्यक्ति को मार सकते हो, लेकिन उसके जज्बे, विचार, दर्शन, सोच, वीरता को कम नहीं कर सकते।''

उन्होंने आगे कहा कि मैं बहुत ज्यादा नहीं जानता ईरान के बारे में, लेकिन इतना जरूर जानता हूं कि यह पैगंबर मुहम्मद के खानदान के रियल लोग हैं, जिन्हें शिया कहा जाता है। इन्हें न कोई हरा सकता है और न ही मिटा सकता है। कम से कम एक नहीं, नौ-दस करोड़ की आबादी में एक करोड़ से ज्यादा लोग खामेनेई के विचार को रोम-रोम से जीते हैं। आप कैसे उसे खत्म कर देंगे? यह अमेरिका की एक तरह से राजनैतिक अपरिपक्वता है। ट्रंप और नेतन्याहू को युद्ध और मानवता के अपराधी हैं। इसका युद्ध का खामियाजा 50-100 सालों तक इजरायल-अमेरिका को भुगतना होगा। न इसमें अमेरिका-इजरायल जीत सकते हैं और न तो इसमें ईरान हार सकता है।

28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध में ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर हमला बोल दिया था। इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। ईरान के कई और प्रमुख नेता व सेना की लीडरशिप मारी गई थी। इससे मिडिल ईस्ट में तनाव भड़क गया। ईरान ने हमले का बदला लेते हुए खाड़ी देशों और इजरायल पर हमले शुरू कर दिए। दुबई, कतर, कुवैत, बहरीन समेत तमाम जगहों पर अमेरिकी ठिकानों को ईरान ने ड्रोन, मिसाइलों से निशाना बनाया। साथ ही, ईरान ने तेल आयात के लिए अहम होर्मुज स्ट्रेट को भी बंद कर दिया, जिससे पूरी दुनिया पर ऊर्जा संकट पैदा हो गया। रोजाना इस क्षेत्र से 20 फीसदी तेल गुजरता था। अब युद्ध को एक महीना हो रहा है, लेकिन खत्म होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें