'मेरी जवानी के सपने मत देखो' कहने वाली कंगना रनौत को बाबा रामदेव ने दिया करारा जवाब

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बाबा रामदेव ने कंगना रनौत पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं इस विवाद को बढ़ावा देना नहीं चाहता। स्वामी रामदेव क्या हैं, यह पूरा देश जानता है। मेरा योगदान क्या है, यह भी पूरा देश जानता है। इसलिए मैं, ओछे लोगों के बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहता।

Baba Ramdev Attacks Kangana Ranaut Says I Dont Want to Comment on Cheap People
मैं ओछे लोगों पर कमेंट नहीं करना चाहता, रामदेव का कंगना रनौत पर पलटवार

'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो' कहने वाली भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत को अब बाबा रामदेव ने करारा जवाब दिया है। रामदेव ने कंगना को ओछा व्यक्ति तक बता दिया है। हालांकि, उन्होंने विवाद को खत्म करने की ओर इशारा करते हुए कहा है कि वे अब इस विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहते हैं। दरअसल, कंगना रनौत ने जेन-जी जेनरेशन पर कमेंट करते हुए उसे गटर जेनरेशन बताया था, जिससे बवाल मच गया था। रामदेव ने कंगना को लताड़ लगाई थी और फिर कंगना ने भी पलटवार किया था।

अब बाबा रामदेव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ''मैं इस विवाद को बढ़ावा देना नहीं चाहता। स्वामी रामदेव क्या हैं, यह पूरा देश जानता है। मेरा योगदान क्या है, यह भी पूरा देश जानता है। इसलिए मैं, ओछे लोगों के बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहता।'' टीवी-9 के एक कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव से जब कंगना रनौत की उस टिप्पणी के बारे में सवाल पूछा गया था, जिसमें उन्होंने गटर जेनरेशन कहा था, तब रामदेव ने कहा था कि उनका बचपन कैसा रहा, जवानी कैसी रही, पहले के कारनामे कैसे रहे हैं। मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता हूं।

किसी को भी गटर बोलना, बिगड़े दिमाग की निशानी: रामदेव

कंगना पर निशाना साधते हुए रामदेव ने कहा था, ''ऐसे किसी को भी गटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। गलत बात है। इस पर उनकी पार्टी को संज्ञान लेना चाहिए। आज युवा अपने आप में बहुत बड़ी ताकत हैं, इससे कोई नकार नहीं सकता। हालांकि, युवाओं में कुछ निगेटिव तत्व हैं, लेकिन देश उनको कभी स्वीकार्य नहीं करेगा, परंतु युवाओं के हक में आवाज उठाने वाला कोई एक मुखौटा नहीं हो सकता। वह अपने आप में मुखर आवाज है।''

'बाबा जी, मेरी जवानी के सपने मत देखो'

रामदेव के इस कमेंट का जवाब कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर दिया था। भाजपा सांसद ने कहा था कि बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो। कंगना ने कहा, ''कोई सिर्फ अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही अंदाजा लगा सकता है। कम से कम मुझे कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे और धोखाधड़ी वाले मेडिकल असर के दावों के लिए फटकार नहीं लगी, जोकि पक्के तथ्यों पर आधारित हैं, नाकि किसी गॉसिप या अंदाजे पर।'' कंगना ने रामदेव से कहा था कि इसलिए मुझे कैरेक्टर के सबक मत दो। आपसे तो बहुत ज्यादा बेहतर है मेरा कैरेक्टर।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'मेरी जवानी के सपने मत देखो' कहने वाली कंगना रनौत को बाबा रामदेव ने दिया जवाब