Axis My India ने जारी नहीं किया Exit Poll, लेकिन प्रदीप गुप्ता ने बताया- बंगाल में भाजपा की क्या स्थिति

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Axis My India के प्रदीप गुप्ता से जब पूछा गया कि उनका व्यक्तिगत आकलन क्या है भाजपा को लेकर बंगाल में तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन यह जरूर कहा कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार भाजपा की स्थिति बेहतर नजर आ रही है।

Axis My India ने जारी नहीं किया Exit Poll, लेकिन प्रदीप गुप्ता ने बताया- बंगाल में भाजपा की क्या स्थिति

Axis My India: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में महज चंद घंटे का समय बचा है। चार मई को लगभग दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि बंगाल में अगली सरकार किसकी बन रही है। क्या ममता बनर्जी चौथी बार वापस सत्ता में आ रहीं, या फिर भाजपा पहली बार जीत दर्ज करेगी। ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने भाजपा की जीत का दावा किया है, लेकिन Axis My India ने अपना पोल नहीं जारी किया। एक्सिस माय इंडिया के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने एग्जिट पोल न जारी करने की वजह बताते हुए कहा कि लगभग 70 फीसदी वोटर्स ने सर्वे करने गए लोगों से बात करने से मना कर दिया। इससे आंकड़े निकल नहीं पाए। हालांकि, प्रदीप गुप्ता ने यह जरूर बताया कि भाजपा की बंगाल में कैसी स्थिति है।

‘आजतक’ से बात करते हुए प्रदीप गुप्ता से जब पूछा गया कि उनका व्यक्तिगत आकलन क्या है भाजपा को लेकर बंगाल में तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन यह जरूर कहा कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार भाजपा की स्थिति बेहतर नजर आ रही है। इसके साथ ही, उन्होंने यह बताने से साफ इनकार कर दिया कि राज्य में अगली सरकार कौन सी पार्टी बनाएगी। बता दें कि पिछले चुनाव में भाजपा ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि उससे पहले, 2016 के बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन सीटें ही मिली थीं। इस बार पार्टी का दावा है कि वह राज्य में सरकार बनाने जा रही है।

Axis My India ने क्यों नहीं जारी किया Exit Poll?

एक्सिस माय इंडिया काफी सालों से एग्जिट पोल करता आ रहा है। कई बार इसमें नतीजे गलत हुए हैं, तो कई सटीक भी साबित हुए। लेकिन, इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल अनुमान जारी नहीं किया जा रहा है। प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मतदाता इस बारे में चुप्पी साधे हुए हैं कि उन्होंने किसे वोट दिया। बयान में एक्सिस माय इंडिया ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में फील्डवर्क के दौरान हमें एक अनोखी और सांख्यिकीय रूप से काफी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। हमने देखा कि सर्वे में जवाब न देने वालों की दर बहुत ज्यादा थी। लगभग 70 फीसदी मतदाताओं ने जिनसे संपर्क किया गया सर्वे में हिस्सा लेने से मना कर दिया। हालांकि, हमारे सैंपलिंग मॉडल में लोगों की कुछ हद तक हिचकिचाहट को पहले से ही ध्यान में रखा जाता है, लेकिन इस स्तर पर लोगों का मना करना, अब तक के सामान्य रुझानों से कहीं ज्यादा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें