Hindi NewsIndia NewsAviation minister says PM Modi made hawai chappal se hawai jahaz possible but cap airfares
पीएम मोदी ने 'हवाई चप्पल से हवाई जहाज' को संभव बनाया, किराए पर क्या बोले विमानन मंत्री

पीएम मोदी ने 'हवाई चप्पल से हवाई जहाज' को संभव बनाया, किराए पर क्या बोले विमानन मंत्री

संक्षेप:

राम मोहन नायडू ने कहा, ‘आज सदस्यों ने जिस भावुकता से अपनी बात रखी है, उससे हवाई चप्पल से हवाई जहाज का नारा सिद्ध हो गया। जब तक कोई विषय देश की जनता से नहीं जुड़ता, तब तक दोनों पक्षों के सदस्यों में इतना भाव नहीं दिखता।’

Dec 12, 2025 10:21 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने शुक्रवार को संसद में विमानन क्षेत्र की प्रगति, चुनौतियों और संकट के समय सरकार की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। हवाई किराए को नियंत्रित करने के उपायों पर बोलते हुए नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार के पास असाधारण परिस्थितियों में हस्तक्षेप कर किराया सीमित करने की शक्ति है। लोकसभा में उन्होंने कोविड-19 महामारी, प्रयागराज महाकुंभ, पहलगाम हमला और इंडिगो संकट जैसे उदाहरण दिए, जब सरकार ने बढ़ते हवाई किराए पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:खाड़ी देशों के अहम दौरे पर PM मोदी, जानिए किन समझौतों पर बन सकती है बात

केंद्रीय मंत्री का यह बयान लोकसभा में एक सदस्य की ओर से पेश 'देश में हवाई किराए को नियंत्रित करने के उचित उपाय' संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आया। यह इंडिगो संकट के ठीक एक सप्ताह बाद आया, जिसमें 2 दिसंबर से देश भर में सैकड़ों उड़ानें रद्द होने से बड़े हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी मच गई और हजारों यात्री परेशान हुए। राम मोहन नायडू ने कहा, 'आज सदस्यों ने जिस भावुकता से अपनी बात रखी है, उससे हवाई चप्पल से हवाई जहाज का नारा सिद्ध हो गया। जब तक कोई विषय देश की जनता से नहीं जुड़ता, तब तक दोनों पक्षों के सदस्यों में इतना भाव नहीं दिखता। यह इस बात का उदाहरण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नागरिक उड्डयन कितनी गहराई से देश की जनता से जुड़ा हुआ है।'

विमानन क्षेत्र में डीरेगुलेशन पर क्या बोले

विमानन क्षेत्र में डीरेगुलेशन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसका मकसद ही यही है कि क्षेत्र बढ़े और नए खिलाड़ी आ सकें। राम मोहन नायडू ने कहा, 'हमने देखा है कि कई नई एयरलाइंस आईं और कई चुनौतियां भी आईं। लेकिन मूल विचार यही है कि अगर विमानन क्षेत्र को बढ़ाना है तो सबसे पहले इसे डीरेगुलेटेड रखना होगा, ताकि प्रतिस्पर्धा बनी रहे और नए खिलाड़ी बाजार में आ सकें।' उन्होंने कि हवाई किराया कब बढ़ता है? रोज-रोज नहीं बढ़ता। त्योहारों के मौसम में, विशेष मांग वाले समय में। ये सब मौसमी हैं। मैं पूरे साल किसी सेक्टर का किराया कैप नहीं कर सकता। बाजार की मांग और आपूर्ति स्वयं ही किराए को नियंत्रित करती है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।