कॉकरोच जनता पार्टी बनने पर बोले अवध ओझा, आखिरकार शंकरजी समाधि से उठ गए

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल पैदा की हुई है। फॉलोवर्स के मामले में इसने भाजपा को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं, इस पर अवध ओझा ने कहा है कि आखिरकार, शंकरजी समाधि से उठ गए।

कॉकरोच जनता पार्टी बनने पर बोले अवध ओझा, आखिरकार शंकरजी समाधि से उठ गए

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और जाने-माने शिक्षक अवध ओझा ने कॉकरोच जनता पार्टी पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आखिरकार शंकरजी समाधि से उठ गए। कॉकरोच जनता पार्टी, जय हिंद। अवध ओझा ने पिछला दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, पटपड़गंज विधानसभा सीट से हारने के बाद उन्होंने न सिर्फ आम आदमी पार्टी छोड़ दी, बल्कि राजनीति से भी दूर हो गए थे। ओझा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और उनके वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। उन्होंने अब कॉकरोच जनता पार्टी बनने पर प्रतिक्रिया दी है।

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से इंस्टाग्राम और एक्स पर पेज बना, जिससे देखते ही लाखों लोग जुड़ गए। इंस्टाग्राम पर तो इसने चंद दिनों में ही 10 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया और भाजपा को पीछे छोड़ दिया। वहीं, एक्स पर भी लाखों फॉलोवर्स जुड़े। हालांकि, गुरुवार को एक्स पर अकाउंट रोक दिया गया। इसके फाउंडर अभिजीत दिपके हैं, जो इस समय अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रहे।

सीजेआई सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कॉकरोच का जिक्र करते हुए उसे बेरोजगार युवाओं से जोड़ा था। इसके बाद काफी विवाद हुआ और उन्होंने सफाई दी कि मीडिया ने पूरे बयान को अलग तरीके से दिखाया। उन्होंने कहा कि युवाओं की मैंने आलोचना नहीं की, बल्कि उन लोगों की बात की थी, जो फर्जी और नकली डिग्री के सहारे वकालत जैसे पेशे में आ जाते हैं।

उधर, 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम पर अधिकार हासिल करने के लिए तीन अलग-अलग ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल किए गए हैं। आधिकारिक रिकॉर्ड से यह जानकारी मिली है। ट्रेडमार्क पंजीकरण पोर्टल पर दाखिल आवेदनों में राजनीतिक और सामाजिक सेवाएं प्रदान करने की श्रेणी के तहत ट्रेडमार्क पंजीकरण की मांग की गई है। अजीम आदमभाई जाम और अखंड स्वरूप नामक व्यक्तियों तथा 'कॉकरोच जनता पार्टी' को शुरू करने वाले की ओर इस नाम के लिए अलग-अलग आवेदन दाखिल किए गए हैं।

पार्टी बनाने वाले अभिजीत दिपके कौन हैं?

अभिजीत दिपके 30 वर्षीय पॉलिटिकल कम्युनिकेशन के रणनीतिकार हैं।वे डिजिटल पॉलिटिकल मैसेजिंग, नैरेटिव बिल्डिंग और ऑनलाइन अभियान स्ट्रैटेजी के क्षेत्र में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। दिपके ने उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका जाने से पहले पुणे में पत्रकारिता में अपनी स्नातक की डिग्री पूरी की। उन्होंने हाल ही में बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन्स में दो साल की मास्टर डिग्री हासिल की है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।