Hindi NewsIndia NewsAustralia Bondi Beach shooter Sajid Akram originally from Hyderabad India
हैदराबाद का रहने वाला था साजिद अकरम, बोंडी बीच के हमलावर के बारे में पुलिस ने क्या बताया

हैदराबाद का रहने वाला था साजिद अकरम, बोंडी बीच के हमलावर के बारे में पुलिस ने क्या बताया

संक्षेप:

पुलिस के अनुसार, दोनों की कट्टरपंथी विचारधारा का भारत या तेलंगाना से कोई संबंध नहीं है। घटना के बारे में तेलंगाना पुलिस ने बताया कि साजिद अकरम का परिवार हैदराबाद में रहता है, लेकिन उनके साथ उनका संपर्क बहुत सीमित था।

Dec 16, 2025 05:53 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर रविवार को हनुका उत्सव के दौरान गोलीबारी में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक हमलावर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। तेलंगाना पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया कि 50 वर्षीय साजिद अकरम मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला था, जो 27 साल पहले ऑस्ट्रेलिया चला गया था। साजिद और उसके 24 वर्षीय बेटे नवीद अकरम ने राइफलों से अंधाधुंध फायरिंग की, जिसे ऑस्ट्रेलिया का अब तक का सबसे घातक आतंकी हमला माना जा रहा है। साजिद पुलिस के साथ गोलीबारी में मारा गया, जबकि नवीद गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में पुलिस हिरासत के तहत रखा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:फ्लाइट में महिला को गलत तरीके से छूने का आरोप, बुजुर्ग यात्री के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, दोनों की कट्टरपंथी विचारधारा का भारत या तेलंगाना से कोई संबंध नहीं है। घटना के बारे में तेलंगाना पुलिस ने बताया कि साजिद अकरम का परिवार हैदराबाद में रहता है, लेकिन उनके साथ उनका संपर्क बहुत सीमित था। साजिद ने ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद भारत की 6 बार यात्रा की थी, लेकिन उनके परिवार को उनकी कट्टर सोच के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस के पास साजिद के भारत छोड़ने से पहले कोई रिकॉर्ड नहीं है। जांच में सहयोग के लिए भारतीय अधिकारी तैयार हैं।

नवंबर में फिलीपींस की यात्रा

फिलीपींस के इमीग्रेशन ब्यूरो ने बताया कि साजिद भारतीय पासपोर्ट पर और नवेद नवंबर 2025 में फिलीपींस गए थे। वे 28 नवंबर को वापस लौटे। कुछ रिपोर्ट्स में उनके इस्लामिक स्टेट विचारधारा से प्रेरित होने और फिलीपींस में संभावित ट्रेनिंग की बात कही गई है। यह हमला ऑस्ट्रेलिया में यहूदी समुदाय पर टारगेटेड हिंसा की बढ़ती घटनाओं के बीच हुआ है। हनुका के पहले दिन बोंडी बीच पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोग जश्न मना रहे थे, जब पिता-पुत्र की जोड़ी ने हमला किया। मृतकों में बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं, जबकि दर्जनों घायल हैं। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सख्त बंदूक कानूनों की वकालत की है, क्योंकि साजिद के पास कानूनी रूप से हथियार थे। पूरे देश में शोक और सतर्कता का माहौल है। जांच जारी है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।