Hindi NewsIndia NewsAssam Retired Indian Air Force soldier arrested on charges of links with Pakistan
वायु सेना का रिटायर्ड जवान गिरफ्तार, पाकिस्तानी जासूस को लीक कर रहा था खुफिया जानकारी

वायु सेना का रिटायर्ड जवान गिरफ्तार, पाकिस्तानी जासूस को लीक कर रहा था खुफिया जानकारी

संक्षेप:

एएसपी हरिचरण भूमिज ने बताया, 'शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी जासूस के साथ संवेदनशील दस्तावेज और जानकारी साझा की थी। पुलिस ने उसका लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।'

Dec 13, 2025 08:44 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

असम के सोनितपुर जिले में पाकिस्तानी जासूसों से संबंधों के आरोप में भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिचरण भूमिज ने बताया, 'शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी जासूस के साथ संवेदनशील दस्तावेज और जानकारी साझा की थी। पुलिस ने उसका लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।' भूमिज ने बताया कि उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, हालांकि कुछ डेटा को डिलीट किया जा चुका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:लूथरा भाइयों को जल्द लाया जा सकता है भारत, डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू

आरोपी भारतीय वायुसेना में जूनियर वारंट ऑफिसर था और 2002 में तेजपुर के सलोनीबारी बेस से रिटायर्ड हुआ था। बाद में वह तेजपुर विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में शामिल हो गया, लेकिन फिर उसने नौकरी छोड़ दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिचरण भूमिज ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

दुर्घटना स्थल से 11 और शव बरामद

दूसरी ओर, अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में गहरी खाई से शनिवार को 11 और शव बरामद किए गए, जहां असम के 22 मजदूरों को ले जा रहा मिनी-ट्रक गिर गया था। अंजॉ के उपायुक्त मिलो कोजिन ने बताया कि दुर्घटनास्थल से अब तक कुल 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। रविवार को तीन और शव निकाले जाएंगे। एनडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीम की ओर से संचालित यह अभियान सुबह 6 बजे फिर से शुरू हुआ। कोजिन ने कहा, 'खाई गहरी होने के कारण शव निकालने की प्रक्रिया बेहद मुश्किल थी।' उन्होंने बताया कि कम दृश्यता के कारण शाम करीब चार बजे अभियान रोक दिया गया था। इसे रविवार सुबह फिर से शुरू किया जाएगा।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।