'भगवान ने बिरयानी खाने के लिए ही भेजा', असम के उपचुनाव में तीखी हुई जुबानी जंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रकीबुल हुसैन ने अपने बचपन का जिक्र करते हुए कहा कि आमतौर पर बच्चे जन्म के बाद मां का दूध पीते हैं, लेकिन वह शायद पैदा होते ही चिकन बिरयानी खाते थे।इसके बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने नौगांव की रैली में हुसैन के बयान का जवाब दिया।

Assam Nagaon Lok Sabha bypoll Biryani Barbs Himanta Biswa Sarma Rakibul Hussain
हिमंत बिस्वा सरमा और रकीबुल हुसैन।

असम में नौगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव से पहले चुनाव प्रचार में बिरयानी, पुलाव, चिकन और सूखी मछली तक सियासी बहस का हिस्सा बन गए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन के बीच खाने को लेकर तीखी बयानबाजी हो रही है। रविवार को प्रचार का आखिरी दिन है और मतदान 6 अक्टूबर को होगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में दोनों नेताओं के बीच शुरू हुई यह जुबानी जंग अब नौगांव की सियासी चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गई है। सरमा ने चुनावी रैली में हुसैन की तुलना पौराणिक पात्र बकासुर से की, जिसे बहुत ज्यादा खाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हुसैन दिन में कई बार मांस और पुलाव खाते हैं। सरमा ने उन पर सरकारी योजनाओं के लिए आए पैसे को पचा जाने का भी आरोप लगाया।

हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर रकीबुल हुसैन ने भी तंज भरे अंदाज में जवाब दिया। हुसैन ने कहा कि वह बिरयानी खाने के लिए ही दुनिया में आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भगवान ने उन्हें बिरयानी खाने के लिए इस दुनिया में भेजा और अल्लाह ने उन्हें जन्म से ही अमीर बनाया। हुसैन ने सरमा की पसंद काटा बिस्किट यानी रस्क को लेकर भी मजाक किया। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसे खाने पर गुजारा करते हैं, वे पुलाव और बिरयानी का फर्क नहीं समझ सकते।

हिमंत बिस्वा सरमा ने किसे बताया जानवर

रकीबुल हुसैन ने अपने बचपन का जिक्र करते हुए कहा कि आमतौर पर बच्चे जन्म के बाद मां का दूध पीते हैं, लेकिन वह शायद पैदा होते ही चिकन बिरयानी खाते थे।इसके बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने नौगांव की चुनावी रैली में हुसैन के बयान का जवाब दिया। सरमा ने कहा कि जो लोग मां का दूध पीने के लिए पैदा होते हैं, वे इंसान होते हैं और जो बिरयानी खाने के लिए पैदा होते हैं, वे जानवर होते हैं। इस बयान के बाद AIUDF प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल भी इस जुबानी जंग में शामिल हो गए। अजमल ने हुसैन पर निशाना साधते हुए कहा कि रकीबुल हुसैन बिरयानी खाकर नहीं, बल्कि सूखी मछली खाकर पैदा हुए थे। उन्होंने हुसैन के जन्म से अमीर होने के दावे पर भी सवाल उठाया और कहा कि वह गरीब थे, तो उनके पास बिरयानी कहां से आती।

नौगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव में कड़ी टक्कर

नौगांव लोकसभा सीट पर यह उपचुनाव पहले से ही मुकाबले वाला माना जा रहा है। इस साल की शुरुआत में असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने के बाद यह सीट खाली हुई थी। बीजेपी ने नौगांव के पूर्व उपायुक्त देवाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने बतद्रवा की पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा को टिकट दिया है। AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल भी मैदान में हैं। अजमल पिछले लोकसभा चुनाव में धुबरी सीट से रकीबुल हुसैन से 10 लाख से ज्यादा वोटों के रिकॉर्ड अंतर से हार गए थे।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'भगवान ने बिरयानी खाने के लिए ही भेजा', असम के उपचुनाव में तीखी हुई जुबानी जंग